फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बेरी में पैदल जा रहे व्यक्ति की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। गांव बेरी निवासी करीब 32 वर्षीय युवक सोनू शुक्रवार रात को घर जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर हालत गंभीर होने के कारण हाई सेंटर रेफर कर दिया। परिजन घायल को रेवाड़ी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से भी हाई सेंटर के लिए रेफर कर दिया। लेकिन परिजन घायल को दोबारा महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल लेकर आए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के भाई मनीष के बयान पर अज्ञात गाड़ी चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें