फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

642 सीटों पर 220 सीटों पर हुआ दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दाखिला प्रक्रिया जारी है। संस्थान में विभिन्न ट्रेडों की 642 सीटों में से 220 सीटों पर दाखिला हो चुका है। रविवार को तीसरे चरण में फीस जमा कराने का अंतिम दिन है। कार्यवाहक प्राचार्य रविंद्र कुमार ने बताया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 642 सीटों में से 220 सीटों पर दाखिला हो चुका है। एनसीवीटी की 199 सीट, एससीवीटी की 02 सीट और पैड की 19 सीटें शामिल हैं। दो नंवबर को तीसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। दो से सात नवंबर को फिजिकल वेरिफिकेशन के माध्यम से दस्तावेजों की जांच कर दाखिला दिया जाएगा। वहीं दो से आठ नवंबर को फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि रहेगी।
विज्ञापन

10 से 12 नवंबर को पोर्टल को दोबारा ओपन किया जाएगा। 15 नवंबर कॉउंसिलिंग के बाद चौथे राउंड की मेरिट लिस्ट जारी होगी जिसमें 15 से 17 नवंबर को फिजिकल माध्यम से दस्तावेजों की जांच व ट्रेड अनुसार दाखिला दिया जाएगा। मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थियों को 15 से 18 नवंबर तक ऑनलाइन फीस जमा करवानी होगी। दाखिला लेने वाली विद्यार्थी दाखिला के समय अपने सभी दस्तावेज साथ लाने होंगे। उन्होंने बताया कि 3 से 15 नवंबर तक बची हुई सीटों के लिए पांचवें राउंड के लिए दाखिले की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें