फोटो नंबर 11 - मुख्यमंत्री उडनदस्ता की टीम मौके का मुआयना करती हुई।
- फोटो : Narnol
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, खनन विभाग, आरटीओ की संयुक्त टीम ने बायल, धोलेडा व बिगोपुर खनन क्षेत्र में छापा मारने का कार्य किया। जिसमें एक ओवरलोड डंपर धोलेडा सड़क मार्ग व दो डंपर बायल खनन क्षेत्र से पकड़े गए। जिनमें से खनन माफिया एक डंपर नांगल चौधरी बाडा में ले जाते समय नांगल चौधरी सड़क मार्ग पर गांव लोजूता के पास खाली कर भगा ले गए। जिस पर सीएम उड़नदस्ता टीम ने नांगल चौधरी पुलिस में केस दर्ज करवाया।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता का नेतृत्व कर रहे देवेंद्र डीएसपी रेवाड़ी, इंस्पेक्टर सूबे सिंह वीरवार को अवैध खनन और ओवरलोड के लिए कार्रवाई की। प्राथमिक तौर पर एक गाड़ी धौलेडा सड़क मार्ग पर पकड़े जाने के बाद में खनन माफिया ने अपने वाहनों को सूचना देकर रोक दिया। इस पर टीम ने बायल खनन क्षेत्र में छापा मारा जिसमें दो डंपर ओवरलोड पकड़े। इन पकड़े हुए वाहनों को माफिया नांगल चौधरी बाड़ा में छोड़ने जा रहे थे जिसमें से एक डंपर खनन माफिया ने नांगल चौधरी ले जाते समय सड़क पर गांव लोजूता के पास खाली कर भगा ले गए। जिस पर संयुक्त टीम ने नांगल चौधरी थाने में विभिन्न धाराओं में शिकायत दर्ज करवाई।
इस तरह से मुख्यमंत्री उड़नदस्ता संयुक्त रूप से छापा मारने की कार्रवाई कर रहे हैं उस स्थिति में ओवरलोड और अवैध खनन पर रोक लग सकती है। जिसे सरकार का टैक्स, दुर्घटना व सड़कों की दुर्दशा होने से बच सकते हैं। सरकार की भी पारदर्शिता सामने दिखेगी। निजामपुर खंड क्षेत्र में कई सालों से खनन कार्य हो रहे हैं जिसकी जानकारी विभाग को भी होती है लेकिन उदासीन रवैया के कारण इन पर अंकुश नहीं लगाया जा सका। ऐसे ही गांव कि पहाड़ी क्षेत्र में अवैध रूप से खनन चल रहा है लेकिन मुख्यमंत्री उड़नदस्ता को इसकी जानकारी न होने के कारण इन पहाड़ियों में ट्रैक्टर द्वारा खनन कार्य चलता है।