बारिश के पानी की वजह से धंसा कुआं।
- फोटो : Narnol
दौंगड़ा अहीर में बारिश के कारण 152 डी ग्रीन कॉरिडोर रोड पर अंडरपास और रोड के पानी के चलते कई किसान का कुआं धंस जाने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया है। किसान ने मांग की है कि मौके पर आकर प्रशासन को मुआयना करना चाहिए। इस संबंध में किसान ने सीएम विंडो के माध्यम से निरीक्षण करके उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की।
सीएम विंडो के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम दिए पत्र में गांव दौंगड़ा अहीर निवासी धर्मपाल ने बताया कि मंगलवार को अत्यधिक हुई बारिश से 152डी ग्रीन कोरिडोर तथा अंडरपास का पानी मेरे खेत में भर गया जिसके कारण कुआं जमीन में धंस गया। धंसे कुएं के कारण उन्हें 5 लाख रुपये का नुकसान हो गया है। कुएं के माध्यम से ही सिंचाई कर वे कृषि के जरिये अपने परिवार की आजीविका चलाते थे। कुआं धंसने से उनकी रोजी रोटी पर संकट खड़ा हो गया है। किसान ने कहा कि उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए।