नारनौल। दो फरवरी को हुई बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा जिले के 724 विद्यार्थियों ने पास की है। इनमें से 355 छात्र और 369 छात्राएं हैं। पास होने वाले विद्यार्थियों में अटेली ब्लॉक से 139, कनीना ब्लॉक से 160, महेंद्रगढ़ ब्लॉक से 151, नांगल चौधरी ब्लॉक से 137, नारनौल ब्लॉक से 137 विद्यार्थी शामिल हैं। अब ये विद्यार्थी बुनियाद लेवल-2 की परीक्षा देंगे।
राजकीय कन्या विद्यालय नांगल चौधरी से चित्रा, राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय महेंद्रगढ़ से लोकेश और राजकीय विद्यालय खामपुरा से वंशिका ने जिलास्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए टॉप 3 में जगह बनाई है। हरियाणा सरकार और विकल्प फाउंडेशन के चलाए जा रहे मिशन बुनियाद कार्यक्रम की शुरुआत वर्ष 2022 में की गई थी। पूरे हरियाणा में शिक्षा विभाग ने इस योजना के तहत 9वीं और 10वीं कक्षा के 5000 से अधिक विद्यार्थी 103 केंद्रों में कुल 206 कक्षा केंद्र पर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। मिशन बुनियाद कक्षा में सभी विद्यार्थियों को स्कूल शिक्षा के साथ अलग-अलग प्रतियोगिता मूलक परीक्षाओं की तैयारियां कराई जाती हैं। जिला विज्ञान विशेषज्ञ रवींद्र कुमार ने बताया कि बुनियाद लेवल-2 की परीक्षा में कक्षा 6, 7 एवं 8 के गणित विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें कुल 50 ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न होंगे। सही जवाब के 4 अंक मिलेंगे और गलत जवाब देने पर 1 नंबर काटा जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त ने बताया कि शिक्षा विभाग ने मिशन बुनियाद लेवल-1 का परिणाम जारी किया गया है। जिसमें पूरे हरियाणा से 23011 विद्यार्थियों का चयन हुआ हैं।क