फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण व रक्तदान पर पेंटिंग स्पर्धा हुई

Fri, 23 Feb 2024 11:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जिला रेडक्रॉस समिति की प्रधान मोनिका गुप्ता के मार्गदर्शन में शुक्रवार को शिक्षा विभाग की ओर से जिला रेडक्रॉस समिति कार्यालय में प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए नशामुक्ति, पर्यावरण सुरक्षा एवं रक्तदान पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया।
विज्ञापन

जिला रेडक्रॉस समिति कार्यालय से डॉक्टर एसपी सिंह ने प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को कहा कि हमें शिक्षा के साथ-साथ हर प्रकार की प्रतियोगिता में भाग लेना चाहिए। इस मौके पर उन्होंने प्रतिभागियों को अपने जन्मदिन पर एक-एक पौधा लगाने की शपथ दिलवाई। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल के प्राचार्य ब्रह्म प्रकाश दहिया ने नशे की कुरीतियों के प्रभाव और परिणामों पर विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए नशा मुक्त भारत बनाने की अपील की। जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव ने रक्तदान व म्हारी लाडो म्हारी शान पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रतियोगिता विजेता लेवल-एक में प्राथमिक में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल नारनौल की वंशिका प्रथम, जीपीएस हुडीना की क्रिजल द्वितीय एवं जीपीएस सराय स्कूल से अंकित ने तृतीय स्थान हासिल किया। लेवल-2 माध्यमिक में जीएमएस धरसू की मेहर प्रीतकौर प्रथम, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल नारनौल की तनवी द्वितीय एवं डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल नारनौल की अक्षरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर एंबुलेंस ब्रिगेड डिवीजनल कमांडर टेकचंद यादव, फर्स्ट एड प्रवक्ता पवित्रा कुमारी, सतवीर सिंह, अगेंद्र कुमार, रेशमा देवी, रेडक्रॉस कार्यालय से राजकुमार व्यास मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें