फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में पहुंचे 700 ऊंट, आज होगा समापन

विज्ञापन
देवास रोड पर मेले में खड़े ऊंट। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ के मोदाश्रम में लगने वाले पशु मेले का सोमवार को समापन होगा। दो दिनों में करीब 700 किसान एवं व्यापारी अपने ऊंटों को लेकर पहुंच चुके हैं। कोरोना संकट के कारण पिछले वर्ष यह मेला नहीं लगा था। इस बार किसानों एवं व्यापारियों में असमंजस की स्थिति रही जिसके कारण मेले में पशुओं की संख्या भी कम रही।
विज्ञापन

इससे पूर्व मेले में 5 हजार से अधिक किसान एवं व्यापारी अपने पशुओं को लेकर पहुंचते थे। दो दिनों में 3 ऊंटों का लेनदेन हुआ। बता दें कि 25 हजार रुपये तक कीमत के ऊंट की खरीद करने पर खरीदार से एक हजार रुपये लिए जाते हैं, जबकि बिक्री करने वाले को 110 रुपये अदा करने होते हैं। इसके अलावा 25 हजार रुपये से अधिक कीमत होने पर खरीदार को कीमत का 4 प्रतिशत भाग देना पड़ता है। लेनदार व देनदार दोनों ही से प्राप्त राशि सरकार के पंचायत विभाग को दी जाती है।
अवैध रूप से खरीद व बिक्री पर होता है 11 गुना जुर्माना
पर्ची लेेखक सुखविंद्र ने बताया कि अवैध रूप से खरीद एवं बिक्री करने वालों से 11 गुना जुर्माना वसूला जाता है। तीन दिवसीय मेले का सोमवार समापन होगा। अंतिम दिन खरीद एवं बिक्री अधिक होने की संभावना है।
विज्ञापन

वर्ष में 3 बार लगता है यह मेला
दो सदियों से चला आ रहा यह मेला वर्ष में तीन बार लगता है। पिछले वर्ष कोरोना संकट के कारण यह मेला नहीं लगा था। इसके कारण इस बार अधिकांश किसानों एवं व्यापारियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी जिसके कारण मेले में पशुओं की संख्या भी कम ही रही। यह मेला वर्ष में जनवरी, अप्रैल व अगस्त माह में लगता है। वर्ष में तीन बार लगने वाला यह मेला तीन दिनों तक चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें