महेंद्रगढ़। गांव करीरा में संदिग्ध परिस्थितियों में 6 वर्षीय बच्चा बेहोश हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए कनीना के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस को दी शिकायत में गांव करीरा वासी प्रदीप कुमार ने बताया कि रविवार शाम को करीब 6 बजे के बीच में वह घर के बाहर खड़ा था। तभी उसके 6 वर्षीय भतीजे दीपेंद्र को गाड़ी में डालकर तीन लड़कों ने मेरे घर के पास आकर गाड़ी रोकी और उसके अंदर उसका भतीजा था। लड़कों ने बताया कि स्कूल मैदान में खेल देखते समय यह बच्चा बेहोश हो गया है। हम उसे उपचार के लिए कनीना के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में जांच कर मौत के वास्तविक कारणों पता लगाया जाए। पुलिस ने मृतक के चाचा प्रदीप के बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।