फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी कॉलेज में आए 5130 आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
उच्चतर शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार कॉलेजों में चल रही दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सोमवार को समाप्त हो गई। इससे पूर्व यह तिथि 2 सितंबर निर्धारित की गई थी। मगर उच्चतर शिक्षा विभाग विद्यार्थियों की मांग पर उक्त तिथि को बढ़ाते हुए 6 सितंबर तक दिया था। अब 8 सितंबर तक कॉलेजों में आवेदनों के दस्तावेजों के सत्यापन का कार्य किया जाएगा। इसके बाद 11 सितंबर को पहली मेरिट सूची जारी होगी। इस सूची में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को 15 सितंबर तक दाखिले की फीस जमा करवानी होगी।
विज्ञापन

कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया 16 अगस्त से चल रही थी जोकि सोमवार 6 सितंबर को समाप्त हो गई। अब तक विभिन्न कॉलेजों में सीटों से अधिक आवेदन आ चुके हैं इनमें सबसे अधिक आवेदन कला व नॉन मेडिकल संकाय में देखने को मिले हैं। नारनौल के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय व महिला महाविद्यालय में भी सीटों के मुकाबले दो से तीन गुना आवेदन आए हैं। महिला कॉलेज की कुल 1280 सीटों के लिए 2289 आवेदन आए हैं। वहीं पीजी कॉलेज नारनौल में 1560 सीटों के मुकाबले 5130 आवेदन मिले हैं। दोनों ही कॉलेज दाखिले के लिए विद्यार्थियों की पहली पसंद बने है मगर मेरिट सूची के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि दोनों कॉलेजों में कितने विद्यार्थी दाखिला लेते है।
हर बार की तरह इस बार भी कला और नॉन मेडिकल में अत्यधिक आवेदन आए हैं। पीजी कॉलेज में कला संकाय की 660 सीटों पर 2675, नॉन मेडिकल संकाय की 360 सीटों पर 1412 आवेदन मिले हैं। इसी प्रकार महिला महाविद्यालय नारनौल में कला संकाय की 800 सीटों के लिए 1356 तथा नॉन मेडिकल की 160 सीटों पर 416 आवेदन आए हैं। दोनों ही संकाय विद्यार्थियों की पहली पसंद बने हुए है। सीटों के मुकाबले अधिक आवेदन आने से विद्यार्थियों के बीच दाखिले के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि समाप्त हो गई है। कॉलेज में अभी तक कुल 5130 विद्यार्थियों के आवेदन आए हैं। इनके दस्तावेजों की वेरिफिकेशन का कार्य तेजी किया जा रहा है। यह कार्य 8 सितंबर तक चलेगा। इसके बाद 11 सितंबर को पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी। -प्रो. सतीश सैनी, एडमिशन नोडल अधिकारी, पीजी कॉलेज, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें