फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर बढ़ रही हैं जेब तराशी की घटनाएं, व्यक्ति की जेब से उड़ाए 50 हजार रुपये

विज्ञापन
महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर घटना के बाद सीसीटीवी कैमरा चैक करते पीडित - फोटो : Narnol
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर बस से यात्रा करने के लिए पहुंचे व्यक्ति की जेब से अज्ञात जेब कतरों ने 50 हजार रुपये की नकदी उड़ा दी। गांव ढाणी गुजरान निवासी ओमप्रकाश बुधवार को जब दादरी जाने के लिए महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से बस में चढ़ रहा था तो इसी दौरान अज्ञात जेब कतरों ने व्यक्ति की जेब से 50 हजार रुपये की नकदी उड़ा दी।
विज्ञापन

पीड़ित ओमप्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बैंक से बुधवार दोपहर एक लाख रुपये घरेलू कार्य के लिए निकलवा लाया था। दोपहर करीब दो बजे जब वह दादरी जाने के लिए बस में सवार होने तो इस दौरान अधिक भीड़ थी। इसके बाद वह बस की पिछली खड़की से बस में बैठ गया। जब पाली से आगे निकला तो जेब देखी तो पैरों तले से जमीन खिसक गई। हड़बड़ाहट में बस को वहीं रुकवाकर वापिस बस स्टैंड पर पहुंचकर अड्डा इंचार्ज से घटना के बारे में बताया। अड्डा इंचार्ज ने बस स्टैंड पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर अज्ञात जेब कतरों की गिरफ्तारी व नकदी की बरामदगी की गुहार लगाई है।
- पिछले दो माह में हो चुकी हैं एक दर्जन से अधिक चोरी:
बता दें कि सामाजिक संगठनों, जीएम रोडवेज, अड्डा इंचार्ज द्वारा मुख्यमंत्री से लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक तक बस स्टैंड पर पुलिस चौकी स्थापित कराने की मांग की जा चुकी है। लेकिन बढ़ती चोरी की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए भी महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर अभी तक चौकी स्थापित नहीं की गई है। चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि पिछले दो माह में करीब एक दर्जन से भी अधिक जेब तराशी की घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है तथा एक भी चोर को पकड़ने में पुलिस नाकाम रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें