फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैर के पास फायरिंग कर मांगी 20 लाख रुपये की रंगदारी

विज्ञापन
20 lakh ramsom demanded by firing near the foo
विज्ञापन
गांव भोजावास में रविवार की रात को एक दुकानदार से बाइक सवार दो व्यक्तियों ने 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रंगदारी मांगने से पहले आरोपियों ने दुकानदार को डराने के लिए पैर के पास फायरिंग भी की। दुकानदार ने इसकी शिकायत कनीना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। इस दौरान पुलिस ने मौके से गोली का खोल भी बरामद किया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी।
विज्ञापन

गांव भोजावास निवासी अमरीश ने गांव के बस स्टैंड पर मिठाई की दुकान कर रखी है। रविवार की रात को 9 बजे दुकान बढ़ाकर घर आया था। तभी घर के आगे मनीष निवासी मोहलड़ा तथा मुनीम निवासी गोमला बाइक पर सवार होकर आए। दोनों ने उसके साथ बदतमीजी की तथा गाली गलौज की। बाद में एक ने उसके पैर पर फायर भी किया, लेकिन वह घर के अंदर घुस गया जिससे उसको गोली नहीं लगी। जाते समय उन्होंने कहा कि पांच दिन के अंदर 20 लाख रुपये दे देना नहीं तो तुम्हारे परिवार को जान से खत्म कर देंगे। इसके बाद वे मौके से फरार हो गए। उनके जाने के बाद अमरीश ने तुरंत 112 नंबर पर फोन कर सूचना दी। इस संबंध में सोमवार को गांव के सैकड़ों लोग कनीना थाना पहुंचे और दोषियों के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की मांग की।
बता दें कि क्षेत्र में रंगदारी, लूट और चोरी की वारदात बढ़ती जा रही हैं। आए दिन कोई न कोई घटना हो रही है। इससे पिछले महीने में महेंद्रगढ़ के किराना व्यापारी गांव भांडोर निवासी से एक आरोपी ने 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। उस मामले में पुलिस ने दो से तीन दिन में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन चोरी की वारदात पर अंकुश नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़ित अमरीश के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मौके से गोली का खोल भी बरामद किया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। -उमर मोहम्मद, थाना प्रभारी कनीना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें