जिले में कोरोना की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है। पिछले कुछ दिनों से जिले में 50 से कम केस आने लगे हैं। प्रतिदिन ठीक होने की संख्या नए संक्रमितों के मुकाबले अधिक है। शनिवार को जिले में 39 केस मिले। जबकि 39 ही मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया।
सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिला में शनिवार को 39 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए। अब जिला में कोरोना के सक्रिय केसों की कुल संख्या 24460 हो गई है। वहीं कुल 113776 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि 159 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। जिले में अब कोरोना के 151 केस सक्रिय है। जिले में 12 फरवरी तक 246462 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 113776 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 517649 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1983 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।
जिले में 39 नए कोरोना संक्रमित केस आए। इनमें मोहल्ला फ्रांसखाना नारनौल, अटेली मंडी, आकोली, बसई, बेवल, भूषण कला, छिलरो, घाटासेर, गुढ़ा, जाट, ककराला, खेड़ा, कोरियावास, महेंद्रगढ़, माजरा कला, मंढाना, नानगवास, नांगल काठा, पड़तल, नांगल चौधरी, सेहलंग, सुंदरह, सुरजनवास, रसुलपुर, सतनाली में 1-1 तथा राता कला, सिसोठ, खैरोली, कोजिंदा, झगड़ोली, भोजावास, नारनौल में 2-2 केस आए।