फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम विवाह किया लड़के ने, सजा मां को मिली

Fri, 20 Sep 2013 12:08 AM IST
रेवाड़ी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक में बुधवार को ऑनर किलिंग से जहां पूरे प्रदेश में दहशत फैली हुई है, वहीं जड़थल गांव में प्रेम विवाह से नाराज युवती के परिजनों ने नवविवाहिता प्रेमी जोड़े की जमकर पिटाई की।
विज्ञापन


पिटाई करने के बाद परिजन युवती की सास का अपहरण कर ले गए। पुलिस ने युवती के बयान पर उसके मायके वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जांच अधिकारी के अनुसार अलवर जिले की सेंटल बास निवासी बिमला कौर ने चार महीने पहले अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ सुखविंदर से शादी की थी। शादी के बाद दोनों जिले के जड़थल गांव में आकर बटाई पर खेती करने लगे थे। युवती के परिजन उनका सुराग लगाकर मंगलवार रात को जड़थल गांव में पहुंच गए।

उन्होंने युवती को समझाने का प्रयास किया और बात न मानने पर बिमला और सुखविंदर को  जमकर पीटा। परिजन जाते समय युवती की सास शीला कौर का अपहरण करके ले गए।

कसौला पुलिस ने बिमला की शिकायत पर उसके भाई हरजीत, चाचा प्यारा, ताऊ के बेटे सतबीर और चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ  मारपीट और अपहरण का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में राजस्थान गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें