फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस जवान ने जलाया था, बहन ने मांगा सीएम से इंसाफ

Thu, 31 Oct 2013 10:47 PM IST
रेवाड़ी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस कर्मी द्वारा धारूहेड़ा के इंद्रजीत को जलाने के मामले में अब पीड़ित परिवार ने उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर न्याय की मांग की है।
विज्ञापन


उन्होंने आरोपी कांस्टेबल मनजीत को गिरफ्तार करने और लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मचारियों पर मामला दर्ज करने की गुहार लगाई है।

सामाजिक संगठन निगाहें ने घायल इंद्रजीत की बहन रुबी की ओर से राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, सीएम और डीजीपी को शिकायत भेजी है। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी कांस्टेबल मनजीत की पहुंच के चलते 30 अक्तूबर को गंभीर अवस्था में सफदरजंग अस्पताल में भर्ती इंद्रजीत की छुट्टी करा दी गई है, जबकि उसकी हालत ठीक नहीं है। वह बार-बार बेहोश हो रहा है। इस वजह से वह अपनी बहन के घर गुड़गांव में ही है। उसका फिर निजी तौर पर इलाज करवाया जा रहा है। रुबी ने इंद्रजीत को दोबारा अस्पताल में भर्ती करवाने का अनुरोध किया है।
 
हर स्तर पर बरती गई लापरवाही
शिकायत में कहा है कि धारूहेड़ा के हरि नगर निवासी 23 वर्षीय युवक इंद्रजीत धारूहेड़ा में धर्मेंद्र कबाड़ी के पास नौकरी करता है। कबाड़ी की दुकान के साथ ही शराब का अहाता है। 22 अक्तूबर की रात आठ बजे के करीब एक पुलिसकर्मी मनजीत वहां आया। उसने इंद्रजीत से शराब की बोतल मंगवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि इंद्रजीत ने जब उसे मना किया तो उसे पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। धर्मेंद्र ने घायल को अस्पताल में पहुंचाया, लेकिन उसे वहां से थाने भेज दिया। घायल खुद धारूहेड़ा थाने में शिकायत देने पहुंचा। इसके बावजूद पुलिसकर्मी 24 अक्तूबर को मौकास्थल पर गए। मामला भी 24 अक्तूबर को दर्ज किया गया। अब तक आरोपी पुलिसकर्मी की गिरफ्तारी नहीं हुई। रुबी ने कहा कि पुलिस ने हर स्तर पर इस मामले में लापरवाही बरती। पूरी रात भाई अस्पताल में तड़पता रहा, लेकिन पुलिस से जुड़ा मामला होने के बावजूद कोई अधिकारी हालचाल पूछने तक नहीं आया।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें