फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 60 परीक्षा केंद्रों पर 16 हजार 600 अभ्यर्थी देंगे पुरुष सिपाही पद की लिखित परीक्षा, 21 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में आज से दो नवंबर तक पुरुष सिपाही के पद की 16 हजार 600 अभ्यर्थी लिखित परीक्षा देंगे। इन परीक्षाओं के लिए कुरुक्षेत्र जिला में 60 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। परीक्षा सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा सायं के सत्र में 3 से साढ़े 4 बजे तक होगी। जिला प्रशासन की ओर से 21 ड्यूटी मजिस्ट्रेट को कमान सौंपी गई है, जबकि 4 अधिकारियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में रिजर्व रखा गया है और 3 अन्य नोडल अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षा की तैयारियों को लेकर उपायुक्त मुकुल कुमार ने अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा पुरुष सिपाही के पद की परीक्षाओं का आयोजन 31 अक्तूबर, 1 व 2 नवंबर को कुरुक्षेत्र जिले के 60 परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा। इन परीक्षाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में धारा 144 लगाने के आदेश जारी किए है। इस दौरान शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर भी पूर्णत: पाबंदी रहेगी। यह आदेश दो नवंबर को सायं 5 बजे तक लागू रहेंगे। इस समय अवधि के दौरान किसी भी व्यक्ति को परीक्षा केंद्र की 200 मीटर की परिधि में किसी भी प्रकार का हथियार, मोबाइल फोन, वाई-फाई यंत्र ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इतना ही नहीं परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटो स्टेट की मशीन भी बंद रखी जाएंगी।
विज्ञापन

विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में जिला आयुर्वेद अधिकारी सुदेश जाटियान, सिंचाई विभाग शाहाबाद के उपमंडल अभियंता साहिल, जिला उद्यान अधिकारी सत्य नारायण, हिरमी के सहायक निदेशक राम रूप, कुश्ती प्रशिक्षक शमशेर सिंह, एथलेटिक्स प्रशिक्षक गुरनाम सिंह, जन स्वास्थ्य विभाग के उपमंडल अभियंता हरप्रीत धीमान, पंचायती राज थानेसर के एसडीओ सुरेश कुमार, रेडक्रॉस के सहायक सचिव रमेश, थानेसर बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी कुसुम कांबोज, लोक निर्माण विभाग के उपमंडल अभियंता जगदीश चंद्र, एचएसवीपी उपमंडल अभियंता बागवानी नरोती राम, शाहाबाद नगर पालिका सचिव बमबूल सिंह, जन स्वास्थ्य विभाग शाहाबाद के उपमंडल अभियंता सुरेंद्र मोहन, पंचायती राज शाहाबाद के एसडीओ जिले सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी पिहोवा वीरेंद्र गर्ग, उपमंडल अभियंता कृषि पिहोवा मनीष कुमार शामिल हैं। इनके साथ-साथ नायब तहसीलदार थानेसर जयवीर रंगा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सतनाम सिंह, सहकारी शुगर मिल शाहाबाद के शुगर बिक्री प्रबंधक राजीव धीमान, सिंचाई विभाग पिहोवा के उपमंडल अभियंता विनोद कुमार को रिजर्व रखा गया है, जबकि थानेसर उपमंडल के लिए उपमंडल अधिकारी अनुभव मेहता, पिहोवा उपमंडल के लिए उपमंडल अधिकारी सोनू राम, शाहाबाद उपमंडल के लिए उपमंडल अधिकारी शाहाबाद कपिल शर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। परीक्षाओं के दौरान चेकिंग के लिए फ्लाइंग स्क्वायड अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें