फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को नौकरी का झांसा देकर की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। ऑनलाइन नौकरी का झांसा देकर ठगों ने उपभोक्ता से एक लाख 11 हजार 940 रुपये ठग लिए। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना शहर पुलिस को दी अपनी शिकायत में कैथल के रहने वाले प्रवीण शर्मा ने कहा कि वह डीडी कॉलोनी में किराए के मकान में रहता है। वह एक सॉफ्टवेयर कंपनी में नौकरी करता है। उसके मोबाइल पर 18 जनवरी को ऑनलाइन पार्ट टाइम नौकरी का मैसेज आया था। उस नंबर पर कॉल करने पर उसकी बातचीत फिरोज खान नाम के व्यक्ति के साथ हुई। उसने उसे नौकरी के लिए पहले सदस्य बनने और 1850 रुपये की राशि गूगल-पे करने के लिए कहा था। उसने यह राशि गूगल-पे कर दी थी।
विज्ञापन

फिर उसे ज्वाइनिंग किट पाने के लिए साढ़े 12 हजार गूगल-पे करने की मांग की गई। यह राशि भी उसने गूगल-पे कर दी थी उसके बाद उसे सुबोध नाम के व्यक्ति का फोन किया, जिसने खुद को मुखिया बताते हुए कहा कि वह बंगलूरू में बैठता है। वह उसे फोन बहलाते रहे और उससे बैंक खाते में 96 हजार 980 रुपये, 10 हजार 960 रुपये व चार हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए थे। इस तरह शातिरों ने उससे कुल एक लाख 11 हजार 940 रुपये ठग लिए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें