फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra: घर में सो रहे युवक की चाकू से गोदकर हत्या, मार्च माह में जर्मनी से लौटा था मस्तान सिंह

Tue, 01 Oct 2024 11:21 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

मस्तान सिंह के पिता बीमारी के चलते चंडीगढ़ में उपचार आधीन है जिसके चलते ही वह विदेश से आया था। बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद 5 यूरो में सोने की चैन भी घर से ले गए तो अपने साथ सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी ले गए।
विज्ञापन
मौके पर खड़े लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुरुक्षेत्र के पिहोवा स्थित संधू फार्म पर एक युवक की रात को सोते समय चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घर में दीवार बांधकर घुसे लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया जिस दौरान योग की पत्नी को बंधक बना दिया गया। 

विज्ञापन


विज्ञापन


मृतक की पहचान 35 वर्षीय मस्तान सिंह के रूप में हुई है जो करीब 18 साल से विदेश में रह रहा था और मार्च माह में ही जर्मनी से लौटाथा। मस्तान सिंह के पिता बीमारी के चलते चंडीगढ़ में उपचार आधीन है जिसके चलते ही वह विदेश से आया था। बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद 5 यूरो में सोने की चैन भी घर से ले गए तो अपने साथ सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो मामले की छानबीन शुरू की गई वहीं इस वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है और हर कोई हैरान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें