फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा भेजने के नाम पर 12.81 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने की आरोपी महिला काबू, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दो महीने पहले युवक को कनाडा भेजने के नाम पर 12.81 लाख की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने युवक को 20 लाख रुपये में कनाडा भेजने का आश्वासन दिया था। इस एवज में आरोपियों ने युवक से 12 लाख 81 हजार रुपये लिए थे, जिसमें चार लाख 57 हजार रुपये उक्त महिला के अकाउंट में डलवाए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी महिला नरेश वासी रायकोटी जिला लुधियाना को अदालत के आदेश से जल भेज दिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने बताया कि 14 अक्तूबर को थाना बाबैन पुलिस को दी अपनी शिकायत में अनिल कुमार वासी गांव भैणी ने बताया कि अक्तूबर 2019 में उसकी मुलाकात रामपालवासी भैणी से हुई थी, जिसने उसे बताया था कि उसका जानकार पीटर मलेशिया में रहता है और उसकी कनाडा, अमेरिका, जापान व अन्य देशों के दूतावास में अच्छी जानकारी है। उसने कई युवाओं को विदेश भेजा हुआ है। तब रामपाल ने मोबाइल पर उसकी बात पीटर वासी मलेशिया से कराई थी। पीटर ने उसे बताया कि लुधियाना में उनका कार्यालय है। वह उसे 20 लाख रुपये में कनाडा भेज देगा।
उसने जल्द ही उसका कनाडा का वीजा लगवाने का आश्वासन दिया था। उसकी बातों में आकर उसने अपना पासपोर्ट, अन्य कागजात तथा 12 लाख 81 हजार रुपये आरोपी के कहने पर अलग-अलग खातों में डाले थे। इस रकम में उसने चार लाख 57 हजार रुपये महिला नरेश के खाते में भी डाले थे। 22 जनवरी 2020 को उन्होंने उसे वीजा भेजकर मलेशिया बुलाया था तथा यहां बुलाकर उसे कनाडा भेजने के लिए टालमटोल करते रहे। उसके बाद आरोपियों ने उसे यह कहकर वापस भारत भेज दिया कि वह उसे सीधा भारत से ही कनाडा भेज देंगे, लेकिन 9 अप्रैल 2021 को उसे दुबई बुला लिया था। वह यहां अपने खर्चे पर 13 अप्रैल तक रहा और उसके बाद दुबई से भारत वापस आ गया था। जब वापस आकर उसने आरोपियों से संपर्क करने की कोशिश की तो वह टालमटोल करते रहे तथा रकम की मांग करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पीटर वासी मलेशिया, शाहबीर सिहं, महिला नरेश, मनप्रीत सिंह वासी लुधियाना (पंजाब) ने खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू की थी। मामले की जांच करते हुए पुलिस टीम ने 27 दिसंबर को महिला आरोपी नरेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें