फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत

विज्ञापन
विज्ञापन
युवा हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत है। वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान पूरे विश्व में रेडक्रॉस की अहम भूमिका रही है। आपदा प्रबंधन सहित विभिन्न क्षेत्रों में रेडक्रॉस स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण काम किया है। ज्ञान, कौशल और व्यवहार शिक्षा के तीन अहम पहलू होते हैं।
विज्ञापन

ज्ञान और कौशल से ज्यादा व्यक्ति का आचरण, व्यवहार ज्यादा अहम होता है। यह कहना है कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा का। उन्होंने कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र में रेडक्रॉस की हमेशा ही महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
वे सोमवार को विश्वविद्यालय यूथ रेडक्रॉस द्वारा आयोजित एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा, इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी हरियाणा के जनरल सेक्रेटरी डीआर शर्मा, कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा, श्याम सुंदर, प्रो. अनिल वशिष्ठ ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी हरियाणा के जनरल सेक्रेटरी डीआर शर्मा ने कहा है कि रेडक्रॉस एक ऐसा संस्था है जो पिछले कई दशकों से समाज सेवा के साथ-साथ देश की राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के लिए काम कर रही है। भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी नारनौद के सचिव श्याम सुंदर ने कहा कि हमें सर्वश्रेष्ठ समय मानव जीवन के कल्याण कार्य में लगाना चाहिए।
केयू के रेडक्रॉस सोसायटी के कोऑर्डिनेटर एवं छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. अनिल वशिष्ट ने कहा कि यूथ रेडक्रॉस के मुख्य उद्देश्य मानवता के माध्यम से शांति एवं सद्भाव की स्थापना करना है। इस प्रकार का यह ओरिएंटेशन कार्यक्रम केयू ही नहीं, बल्कि हरियाणा राज्य का पहला कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में 135 कॉलेजों व संस्थानों से आए हुए काउंसलर हिस्सा ले रहे हैं। स्टेट कोऑर्डिनेटर रोहित शर्मा ने यूथ रेड क्रॉस के ऑफिस के अधिकारों व कर्तव्यों के बारे में विस्तार से बताया।
कैप्टन डॉ. सुरेश कुमार ने रक्तदान के महत्व के बारे में बताया। डॉ. अशोक कुमार ने समाज में नशा मुक्ति का व्यापक प्रचार करने का सुझाव दिया और युवा को नशे से दूर रहने का सुझाव दिया। इस मौके पर सूबेदार रविंद्र कौशिक, डॉ. रमा, डॉ. रमेश कुमार, फील्ड कोऑर्डिनेटर राजेंद्र सैनी, डॉ. दीपक राय बब्बर, डॉ. रमेश, डॉ. विजय सहित विभिन्न कॉलेजों व संस्थानों के काउंसलर, स्वयंसेवक, शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें