हरियाणा में मौसम बदला: कोहरे की चादर में लिपटी धर्मनगरी, सड़कों पर रेंगते दिखे वाहन
Mon, 25 Sep 2023 09:22 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
सार
कुरुक्षेत्र में पिछले सप्ताह लगातार तीन दिन बारिश हुई थी तो उसके दो दिन तक मौसम साफ रहा। वहीं, सोमवार की सुबह धर्मनगरी कोहरे की चादर में लिपट गई। घना कोहरा छाया रहने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
हरियाणा में मौसम अचानक बदलाव होते दिख रहे हैं। इस कड़ी में पिछले करीब एक सप्ताह से जारी मौसम में बदलाव के चलते सोमवार की सुबह धर्मनगरी कोहरे की चादर में लिपट गई। घना कोहरा छाया रहने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, सुबह सैर पर निकले लोगों ने ठंड का एहसास किया। जिसके देख लोग हैरान दिखे।
विज्ञापन
बता दें कि कुरुक्षेत्र में पिछले सप्ताह लगातार तीन दिन बारिश हुई थी तो उसके दो दिन तक मौसम साफ रहा। वहीं इसके बाद पिछले तीन दिन से फिर मौसम में बदलाव आया तो कहीं-कहीं हल्की बारिश तो कहीं बूंदाबांदी भी हुई।