पिहोवा। वर्क परमिट की बजाय टूरिस्ट वीजा पर दुबई भेजने के नाम पर 1.20 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी मदनजीत सिंह निवासी कलसा से 10 हजार रुपये बरामद किए।
थाना पिहोवा में दर्ज शिकायत में लवदीप सिंह निवासी नया दिवाना ने बताया था कि राकेश निवासी पिहोवा ने साल 2019 में उसकी मुलाकात मदनजीत सिंह से कराई थी। उन दोनों ने उसे वर्क परमिट पर दुबई भेजने का आश्वासन दिया था। आरोपियों ने उससे 1.20 लाख रुपये लेकर टूरिस्ट वीजा पर पांच अप्रैल 2019 को जयपुर एयरपोर्ट से टूरिस्ट वीजा पर दुबई भेज दिया था। आरोपियों के पास विदेश भेजने का कोई लाइसेंस व परमिट भी नहीं है। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी मदनजीत सिंह को गिरफ्तार कर 10 हजार रुपये बरामद किए।