फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीलरशिप का लालच देकर शातिर ने अस्पताल प्रबंधक से लाखों रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। रॉयल एनफील्ड की डीलरशिप का लालच देकर ठग ने मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के प्रबंधक के साथ एक लाख 35 हजार 700 रुपये की धोखाधड़ी कर ली। आरोपी ने डीलरशिप के लिए प्रबंधक को ई-मेल भेजी थी। उसके बाद प्रबंधक ने यह रकम उसे ट्रांसफर कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में आदेश मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के जनरल मैनेजर हरिओम गुप्ता ने कहा कि उन्हें एक ईमेल रॉयल इनफील्ड मोटर लिमिटेड की ओर से प्राप्त हुई थी। यह ई-मेल डीलरशिप अप्रूवल के बारे में थी। इसके एवज में रजिस्ट्रेशन फीस के लिए एक लाख 35 हजार 700 रुपये जमा कराने की मांग की गई थी। शातिर के झांसे में आकर उसने यह राशि आरटीजीएस के माध्यम से खाते में भेज दी, लेकिन अब वह व्यक्ति फोन नहीं उठा रहा है। पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें