फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 साल बाद शुरू होने जा रहे वामन द्वादशी मेले को लेकर विशेष तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा ने 17 सितंबर को आयोजित होने वाले वामन द्वादशी मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। 25 साल बाद शुरू होने जा रहे इस दो दिवसीय वामन द्वादशी के मेले को यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारी की गई हैं। सभा ने निर्णय लिया कि इस अवसर पर वामन भगवान की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन

इस शोभायात्रा में नगर की दो दर्जन से अधिक धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं की सहभागिता रहेगी। बाजे-गाजे, ढोल नगाड़े, भजन मंडलियों सहित अनेक मनमोहक झांकियों के साथ शोभायात्रा दोपहर बाद 2 बजे श्री दुखभंजन मंदिर से प्रारंभ होगी। शोभा यात्रा गीता स्कूल मार्केट, आर्य समाज मार्केट, आंबेडकर चौक, पालिका बाजार, सीकरी चौक, नया बाजार, कच्चा घेर, आहलुवालिया चौक से गुरुद्वारा छठी पातशाही चौक से होती हुई यात्रा सन्निहित सरोवर पर पहुंचेगी।
सभा के मुख्य सलाहकार जयनारायण शर्मा ने बताया कि शोभा यात्रा को प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. रामराज कौशिक मुख्यातिथि के रूप में हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यात्रा के स्वागत के लिए नगर में स्थान-स्थान पर श्रद्धालु पुष्प वर्षा करेंगे और एक दर्जन से अधिक जगह पर जलपान की व्यवस्था की गई है। शाम 6 बजे सन्निहित सरोवर पर वामन भगवान की शोभा यात्रा का आगमन होगा और उसके बाद वामन भगवान को नौका विहार कराया जाएगा। इसमें प्रसिद्ध समाजसेवी कुलदीप शर्मा गोल्डी मुख्यातिथि होंगे। इस शोभायात्रा का प्रभारी शिव शक्ति सेवा मंडल के प्रधान एमके मोदगिल और शिवरात्रि सेवा मंडल के प्रधान मनोज परूथी को बनाया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 16 सितंबर को प्रात: 9 बजे तीर्थ पूजन के बाद प्रसिद्ध कथावाचक शुकदेव आचार्य सन्निहित सरोवर पर वामन भगवान की कथा करेंगे। इस कथा का शुभारंभ गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद दीप प्रज्ज्वलित करके करेंगे। कथा के समापन 17 सितंबर को प्रात: साढ़े 10 बजे विधायक सुभाष सुधा मुख्यातिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। वहीं, सन्निहित सरोवर पर मेडिकल कैंप लगाया जाएगा और आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में औषधीय पौधों का वितरण किया जाएगा।
ये संस्थाएं करेंगी सहभागिता
इस कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड, जीओ गीता, श्री कृष्ण कृपा परिवार, शिवरात्रि सेवा मंडल, श्री शिव शक्ति सेवा मंडल, श्री स्थाणु सेवा मंडल, खाटू श्याम परिवार सेवा समिति, अखिल भारतीय सारस्वत ब्राह्मण सभा, श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत, श्री जयराम विद्यापीठ, सनातन धर्म गौशाला, शिरडी साईं सेवा संघ, इस्कॉन, लायंस क्लब, फिनिक्स क्लब, रोटरी क्लब, रेडीमेड गारमेंट एसोसिएशन, वात्सल्य वाटिका, सेवा भारती और विश्व हिंदू परिषद सहित कई अग्रणी संस्थाओं की सहभागिता रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें