फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनोद हत्याकांड में शामिल दो अन्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
एक महीना पहले हुए विनोद हत्याकांड में शामिल दो अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करके तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपियों की पहचान हरदीप सिंह उर्फ संटी वासी कुरुक्षेत्र और सुरेंद्र उर्फ गागा वासी अलकला मोहल्ला बाल्मिकी बस्ती कैराना जिला शामली यूपी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल बाइक को बरामद किया है। इस मामले में पुलिस एक आरोपी जयपाल पुत्र सुखदेव राज वासी गांधी नगर को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। सीआईए वन के प्रभारी निरीक्षक प्रतीक कुमार ने बताया कि 30 अगस्त को अनिल कुमार पुत्र ईश्वर सिंह वासी वशिष्ट कालोनी ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि उसका छोटा भाई विनोद कुमार उर्फ बोदा उम्र 32 वर्ष अपने परिवार के साथ कीर्ति नगर में रहता था तथा शराब बेचने का काम करता था। 29 अगस्त की रात करीब साढ़े 8 बजे रात वह अपने भाई विनोद से मिलने जा रहा था।
विज्ञापन

रास्ते में विनोद अपने दोस्त विकास उर्फ विक्की पुत्र जय नारायण गांव नाहरा पानीपत के साथ खड़ा था। अभी वह तीनों बातचीत कर रहे थे कि अचानक संटी, गागा, जयपाल, मुकेश और अन्य दो युवकों ने उसके भाई विनोद के सिर में दाहिनी तरफ गोली मार दी, जिससे उसका भाई सड़क पर गिर गया था। इसी दौरान गागा ने विकास के पीछे गर्दन में चाकू धोप दिया, लेकिन विकास संभलकर भागने लगा, तब संटी जयपाल व मुकेश ने बाइक से विकास का पीछा भी किया था। मौके पर लोगों को इकट्ठा होते देख सभी हमलावर हथियारों सहित भाग गए थे।
गोली लगने से उसके भाई विनोद को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच के दौरान सीआईए वन ने एक आरोपी जयपाल को गिरफ्तार किया करके दो दिन के रिमांड पर लिया गया था। पूछताछ में आरोपी ने हत्या में शामिल अन्य आरोपियों की जानकारी पुलिस को दी थी। तब से पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी कि पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि विनोद हत्याकांड में शामिल हरदीप सिंह उर्फ संटी व सुरेंद्र उर्फ गागा सरस्वती पुल झांसा रोड पर मौजूद है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को वारदात में इस्तेमाल बाइक के साथ गिरफ्तार करके अदालत से तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें