फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: हाईवे पर दुर्घटना में बाइक सवार दो दोस्तों की गई जान

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मृतक रोहित।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/पिपली। पिपली जू के पास नेशनल हाईवे 44 पर रविवार आधी रात को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। पिपली जू के पास तेज रफ्तार व अनियंत्रित अज्ञात नीले रंग की गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वे वाहन की चपेट में आ गए। दोनों दोस्त शिव (22) व रोहित (20) लुधियाना से रंगाई पुताई का काम करने दिल्ली जा रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है। मृतक रोहित के पिता सुरेश व शिव कुमार के पिता जगदीश ने बताया कि मूल रूप से शिव कुमार उत्तर प्रदेश के जिला हरदोई के गांव ठकुरी खेड़ा और रोहित बिहार के जिला सीतामढ़ी के गांव किशनपुर के निवासी थे। वे पिछले कई साल से पंजाब के लुधियाना के हैबोवाल कलां में रहते थे। दोनों आपस में दोस्त थे और एक साथ ही काम करने के लिए जाया करते थे।
शिव कुमार पेंटर था और रोहित उनकी सहायता किया करता था। दोनों एक सप्ताह पहले ही में दिल्ली में रंग का काम करने के लिए गए थे, जो शनिवार देर रात लुधियाना अपनी बाइक लेने के लिए आए थे, कुछ देर घर पर रुकने के बाद रविवार को अपनी बाइक लेकर दिल्ली के लिए निकल लिए। 10 बजे तक उनका मोबाइल लग रहा था लेकिन उसके बाद कोई संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन

सोमवार सुबह छह बजे उनके मोबाइल पर थाने से फोन आया और दोनों की दुर्घटना में मौत हाेने का समाचार मिला। रोहित कुमार की शादी दो साल पहले हुई थी, उनकी एक साल की एक बेटी आंचल है। वहीं शिव कुमार की 4 मार्च को शादी होनी थी। खानपुर कोलियां के रहने वाले प्रत्यक्षदर्शी धीरज कुमार (29) ने पुलिस को बताया कि उनकी जीटी रोड पर पंक्चर की दुकान है।
रविवार रात करीब 11:30 बजे वह पिपली जू के पास एक ट्रक का पंचर लगा रहा था। इस दौरान एक तेज रफ्तार नीली कार ने आगे चल रही बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।

कुरुक्षेत्र। मृतक रोहित।

कुरुक्षेत्र। मृतक रोहित।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें