फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गीता निकेतन आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए परीक्षा देने पहुंचे 15 राज्यों के छात्र

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गीता निकेतन आवासीय विद्यालय में आयोजित प्रवेश परीक्षा के दौरान इस तरह उमड़े रहे छा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गीता निकेतन आवासीय विद्यालय में नव प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। कक्षा पांचवीं से नौवीं और 11वीं में प्रवेश के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों के विद्यार्थियों सहित पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, पूर्वोत्तर राज्यों असम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश आदि 15 विभिन्न राज्यों से आए सैकड़ों की संख्या में छात्र पहुंचे।
विज्ञापन

प्राचार्य नारायण सिंह ने कहा कि विद्यालय की स्थापना 21 जनवरी 1973 को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर की ओर से भारतीय जीवन मूल्यों पर आधारित शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से की गई थी। अपने स्थापना काल से ही विद्यालय ने शैक्षिक क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है।
विगत पांच दशकों से भी अधिक समय से विद्यालय ने शिक्षा जगत में निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। विद्यालय के पूर्व छात्र समाज-जागरण के विविध क्षेत्रों में सक्रिय योगदान दे रहे हैं और देश-विदेश में अनेक प्रतिष्ठित पदों पर कार्यरत हैं।

कुरुक्षेत्र। गीता निकेतन आवासीय विद्यालय में आयोजित प्रवेश परीक्षा के दौरान इस तरह उमड़े रहे छा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें