फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के दो केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले तीन दिनों से जिले में लगातार पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने वीरवार को भी दो पॉजिटिव केस मिलने की पुष्टि की है। जिले में अब सक्रिय केसों की संख्या 12 हो गई है। विभाग की ओर से इन सभी को होम आइसोलेट किया गया है। ये जानकारी जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभी तक लिए गए 730764 सैंपलों में से 703619 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिले में पॉजिटिव केसों की रिकवरी रेट 98.47 और सैंपल पॉजिटिव रेट 3.68 पर है। बुधवार को दो व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस प्रकार अब तक 26874 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं, जिनमें से 26464 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। अब तक 398 की मृत्यु हो चुकी है। उधर डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अनुपमा सिंह ने कहा कि लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए प्रतिदिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा शेड्यूल जारी किया जा रहा है। शुक्रवार को 61 स्थानों पर कोरोना से बचाव का पहला और दूसरा टीका लगाया जाएगा। वहीं जिले में 12 से 14 वर्ष के बच्चों को 56 और 15 से 18 वर्ष के बच्चों का 58 जगहों पर टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें