फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात लाख की धोखाधड़ी के दो आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। पुलिस ने दिल्ली विश्वविद्यालय में नौकरी दिलाने के नाम पर सात लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने शिकायतकर्ता को बेटी की नौकरी15 लाख रुपये में लगाने का आश्वासन दिया था। इसमें से सात लाख रुपये उन्होंने अग्रिम राशि के तौर पर लिए थे। पुलिस ने आरोपी अरुण भट्टाचार्य वासी सैनी विहार कॉलोनी व राजकुमार वासी रविंद्रा एन्क्लेव बलटाना थाना जीरकपुर (मोहाली) को अदालत में पेश करके चार दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

प्रवीन कुमार वासी खान चंद मंडी शाहाबाद ने 13 अप्रैल को पुलिस में दी शिकायत में बताया था कि उसकी लड़की ने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी नई दिल्ली में असिस्टेंट रजिस्ट्रार के पद के लिए आवेदन किया था। इसी दौरान राजकुमार ने उसे बताया कि वह बैंक से लोन दिलाने का कार्य कराता है और किसी को नौकरी भी दिला सकता है। उसने बेटी की नौकरी के लिए बात की तो उसने उसे अरुण भट्टाचार्य के जीरकपुर कार्यालय का पता दिया था। वह अरुण भट्टाचार्य से मिला तो उसने उसे नौकरी लगाने के लिए सात लाख रुपये एडवांस व आठ लाख रुपये काम होने के बाद देने की बात कही। 19 जुलाई 2021 को उसने पंजाब नेशनल बैंक की रतगल शाखा से सात लाख रुपये उसके खाते में डलवा दिए। आरोपी ने एक माह में काम कराने का आश्वासन दिया था। इसके बाद आरोपी ने न तो उसकी बेटी को नौकरी लगाया और न ही उसके पैसे लौटाए। जब उसने अपने पैसे मांगे तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी अरुण भट्टाचार्य व राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को अदालत के आदेश से चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें