फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल छीनने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फ दो महीने पहले अलग-अलग जगह से मोबाइल छीनने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी अमित और आकाश वासी रायतखाना (करनाल) से छीना गए दोनों मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद करके आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि गुरजीत कौर वासी लाडवा थाना लाडवा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 जुलाई को वह अपनी सास व बेटी के साथ मार्केट में गई थी। उसी समय एक बाइक पर सवार पर दो युवक पीछे से आए और उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गए थे। वहीं एक अन्य मामले में 25 जुलाई को जतिंदर पाल सिंह वासी लाडवा ने थाना लाडवा पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 25 जुलाई को उसकी बेटी सिमरनजीत कौर बाहर गली में टहलने के लिए गई थी। उसी समय पीछे से आए एक बाइक सवार दो युवक उसके हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गए थे। मोबाइल के कवर में उसका आधार कार्ड भी था। शिकायत पर थाना लाडवा में मामला दर्ज करके जांच सहायक उप निरीक्षक गुरदेव को सौंपी गई थी। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने गुप्त सूचना पर आरोपी अमित और आकाश को गिरफ्तार करके कब्जे से दोनों वारदात में इस्तेमाल बाइक, छीने गए दोनों मोबाइल व आधार कार्ड बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया है।
मोबाइल छीना झपटी के दोनों आरोपी मंगलवार व शनिवार को शहर में दान लेने काम करते थे। इसके लिए दोनों ने रिक्शा पर शनि का मंदिर भी बनवाया हुआ था। आरोपी अमित के पिता ने बताया कि उनकी कई पीढ़ियां शनिदेव का दान लेने का काम कर रही हैं। पांच बेटियों के बाद उसके घर बेटे ने जन्म लिया। उसे नहीं पता था कि उसका बेटा एक दिन आरोपी बन जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें