फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजूदरों से भरी बोलेरो में ट्रक ने मारी टक्कर, महिला सहित तीन की मौत, 25 हुए घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बदायूं से पंजाब जा रहे प्रवासी मजदूरों की बोलेरो पिकअप को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 बच्चों समेत 25 से अधिक लोग जख्मी हो गए। हादसा नेशनल हाईवे-44 पर गांव खानपुर कोलियां के नजदीक तड़के साढ़े चार बजे हुआ। घायलों की चीख पुकार सुनकर किसी राहगीर ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घायलों को चार एंबुलेंस की मदद से एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों की शिनाख्त गांव बिल्ची, जिला बदायूं (यूपी) निवासी अनीता-27 पत्नी यशपाल, गांव दीधौनी, थाना बिलची, जिला बदायूं (यूपी) वासी कल्लू राम-49 और जंगपुरा बदायूं (यूपी) निवासी बृजपाल-45 के रूप में हुई है। वहीं घायलों में अखिलेश-40 पुत्र अर्जुन, रिचा-18 पुत्री इश्फाक और शशीबाला-40 पत्नी राकेश कुमार की हालत गंभीर होने के कारण पीजीआई चंडीगढ़ रेफर करना पड़ा।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार शनिवार शाम छह बजे यूपी के बदायूं से प्रवासी मजदूर बोलेरो पिकअप में सवार होकर पंजाब के जिला होशियारपुर में मजदूरी करने जा रहे थे। रविवार सुबह करीब साढ़े चार बजे वे गांव खानपुर कोलियां के निकट पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बोलेरो पिकअप को टक्कर मार दी, जिसमें बृजपाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि अनीता-27 और कल्लूराम-49 ने एलएनजेपी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बताया गया कि सभी मजदूर होशियारपुर में ईंट भट्टे पर मजदूरी करते थे। पुलिस थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। चार एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भिजवाया गया। वहीं तीन मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने सुबह ही बोलेरो पिकअप और ट्रक को कब्जे में ले लिया। साथ ही शिकायत के आधार पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है।
10 बच्चों सहित यह हुए हादसे में जख्मी
40 वर्षीय अखिलेश पुत्र अर्जुन, 18 वर्षीय रिचा पुत्री इश्फाक, 34 वर्षीय रेखा पत्नी बहादुर, 36 वर्षीय राज बहादुर पुत्र लीलाधर, 40 वर्षीय शशीबाला पत्नी राकेश कुमार, 30 वर्षीय नरेश पुत्र सुमेर, 35 वर्षीय मुकेश पुत्र कल्लू राम, 30 वर्षीय सावित्री पत्नी मुकेश, 60 वर्षीय सोमवती पत्नी लाला प्रसाद, 60 वर्षीय सिमबरी पुत्र कप्पू, 50 वर्षीय शांति देवी पत्नी मुकेश, 24 वर्षीय मुकेश पुत्र अनुराग, 7 वर्षीय रोशनी पुत्री मुकेश, 7 वर्षीय पुष्पेंद्र पुत्री अखिलेश, 5 वर्षीय मोहिनी पुत्री अखिलेश, 4 वर्षीय रोहित पुत्र मुकेश, 2 वर्षीय सियानी पुत्री अखिलेश, 11 वर्षीय पवन पुत्र राजबहादुर, 15 वर्षीय परविंदर पुत्र बृजपाल, 3 वर्षीय सीरत पुत्री भगवान, 5 वर्षीय गुलशन कुमार पुत्र भगवान और 10 वर्षीय राजू पुत्र मुकेश गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें