फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूरा पोस्त की सप्लाई देने आया ट्रैक्टर चालक युवक काबू, दो किलो चूरा पोस्त बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
एचएसएनसीबी अंबाला की टीम ने हिसार से पिहोवा चूरा पोस्त की आपूर्ति करने आए युवक को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपी के कब्जे से दो किलो चूरा पोस्त भी बरामद किया है। आरोपी की पहचान राजेश बिश्नोई वासी गांव धासु (हिसार) के रूप में हुई है पुलिस ने आरोपी का ट्रैक्टर भी कब्जे में ले लिया है और उसे अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो अंबाला यूनिट के प्रभारी केवल सिंह ने बताया कि ड्रेन पुल कैथल-अंबाला रोड पर गश्त के दौरान उनकी टीम को सूचना मिली कि राजेश बिश्नोई ड्राइवर है। वह सतपाल निवासी भुना के पास नौकरी करता है। राजेश बिश्नोई चूरा पोस्त बेचने का धंधा भी करता है। वह आज काफी मात्रा में चूरा पोस्त की सप्लाई देने हिसार से पिहोवा में आया हुआ है और कुछ देर बाद वह चूरापोस्त बेचने के लिए ड्रेन पुल के पास आने वाला है। सूचना पर पुलिस टीम ने एसडीएम पिहोवा सोनू राम को साथ लेकर ड्रेन पुल के पास नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद उन्होंने एक ट्रैक्टर को रुकवाकर चालक से पूछताछ की। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से दो किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। इसके बाद आरोपी के खिलाफ थाना शहर पिहोवा में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज कर राजेश बिश्नोई को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें