कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय यूआईईटी के तीन छात्रों का मोटर व्हीकल कंपनी में चयन हुआ है। कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के तीन विद्यार्थी विशाल गर्ग, सिमरन धीमान व सोनाली सिंह की ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी पद पर प्लेसमेंट हुई है।
संस्थान के निदेशक प्रो. सीसी त्रिपाठी ने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को आठ लाख रुपये वार्षिक पैकेज दिया जाएगा। संस्थान के ट्रेनिंग प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. निखिल मारीवाला व डॉ. संजीव आहूजा ने बताया कि कोरोना काल के कारण कंपनी प्रशासन से ऑनलाइन संपर्क में थी। ऑनलाइन ही विद्यार्थियों से लिखित परीक्षा व तकनीकी चरण के विभिन्न पहलुओं पर साक्षात्कार लिया गया। कंपनी के एचआर हेड ने मेल करके इसकी पुष्टि की। सभी शिक्षकों व गैर-शिक्षकों ने प्लेसमेंट हुए विद्यार्थियों को बधाई दी।