फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनेलो नेत्री के घर पर हमला करके तोड़फोड़ करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। इनेलो नेत्री के घर में तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने घर पर ईंट-पत्थर से हमला कर शीशे, सीसीटीवी कैमरे और बिजली का मीटर तोड़ दिया था। महिला के पति और बेटी ने घर में छिपकर जान बचाई थी। पुलिस ने गांधी नगर निवासी सचिन, कीर्ति नगर निवासी सावन उर्फ कांटी और पवन कुमार को गिरफ्तार करने के बाद अदालत के आदेश पर जमानत पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन

थाना कृष्णा गेट में 10 जनवरी को इनेलो नेत्री कलावती सेन ने शिकायत दर्ज कराई थी कि रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे वह बाजार से वापस लौट रही थीं। उस समय उनके घर के पास कुछ नशेड़ी युवक खुले में बाथरूम कर रहे थे। उन्होंने उन दोनों युवकों से ऐसा न करने के लिए समझाया, जिस पर दोनों युवक तैश में आ गए और गाली गलौज करते हुए धमकी देकर चले गए। कुछ देर के बाद वह अपने बेटे के साथ ब्रह्मसरोवर पर सैर करने चली गईं। उस समय घर पर उनके पति और बेटी मौजूद थी। करीब पौने घंटे के बाद पति ने फोन पर सूचना दी कि कुछ युवकों ने ईंट, पत्थरों से हमला करके शीशे, सीसीटीवी कैमरे और बिजली का मीटर तोड़ दिया है। युवकों ने उनके घर में भी घुसने का प्रयास किया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी सचिन, सावन और पवन को गिरफ्तार कर अदालत के आदेश पर जमानत पर रिहा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें