फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल संचालक पर दुकान में घुसकर हमला कर छीने 25 हजार, तीन नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर संचालक ने कार सवार तीन युवकों ने हमला करने और गल्ले से नकदी निकालने के साथ दुकान में जमकर तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। उसकी शिकायत पर थाना बाबैन पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बीरबल सैनी वासी गांव कालीरोनो ने बताया कि वह चार जून की शाम करीब चार बजे अपने मेडिकल स्टोर में बैठा था। तभी गांव का डिंपल, हिमांशु और विशाल कार में आए और दुकान में घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया और गल्ले में रखे 25 हजार रुपये निकालकर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें