फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम की फटकार के बाद सुधरे हालात

विज्ञापन
कांग्रेस भवन के पास लगे गंदगी के ढेर को हटाती जेसीबी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री के दौरे के बाद शहर में कई जगह सफाई व्यवस्था सुधर गई। मुख्यमंत्री के शहर में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने के बाद नगर परिषद प्रशासन हरकत में आ गया। नप ने मुख्यमंत्री के निरीक्षण वाले स्थानों पर सफाई अभियान चलाया। हालांकि इस दौरान अन्य जगह पर सफाई व्यवस्था के हालात बिगड़ गए। झांसा रोड, कोर्ट के पीछे, पुरानी सब्जी सहित कई अन्य जगह पर कचरा पड़ा रहा।
उल्लेखनीय है कि वीरवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शहर के परशुराम कॉलेज के पास, सेक्टर-13 डंपिंग प्वाइंट, बीएसएनएल एक्सचेंज, पुराना बस अड्डा और पशु अस्पताल के पास गंदगी के ढेर देखकर अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर की थी। इसका असर भी तुरंत देखने को मिला और डीएमसी ममता शर्मा ने मौका देखकर दो सफाई दरोगाओं का तबादला किया था। शुक्रवार को नप ने इन स्थानों पर सफाई अभियान चलाकर सफाई की।
विज्ञापन

दोपहर एक बजे सेक्टर-13 में बने डंपिंग प्वाइंट की जांच की गई तो यहां पर एक जेसीबी सफाई करती दिखी। जेसीबी कूड़ा कर्कट उठाकर ट्राली में भर रही थी। वहीं कूड़ा कर्कट के कारण जगह उबड़-खाबड़ होने पर जेसीबी चालक ने उसे समतल भी किया। पशु अस्पताल के पास गंदगी का कोई निशान तक नहीं मिला। बीएसएनएल एक्सचेंज और पुराना बस अड्डा के पास भी सफाई व्यवस्था दुरुस्त दिखी।
उधर, परशुराम कॉलेज के पास गंदगी के ढेर को उठाकर ट्राली में भर दिया गया, मगर दोपहर डेढ़ बजे तक ट्राली सड़क पर ही खड़ी रही। इससे निकल रही दुर्गंध से राहगीरों के साथ-साथ आसपास लोग भी परेशान हो रहे थे। इन स्थानों पर सफाई व्यवस्था बनाने के चक्कर में अन्य स्थानों पर व्यवस्था बिगड़ गई। झांसा रोड, कोर्ट के पीछे व पुरानी सब्जी के पास कूड़े के ढेर पड़े मिले। झांसा रोड पर भद्रकाली मंदिर से थोड़ा आगे गंदगी का ढेर लगा मिला, जिसमें बेसहारा गोवंश मुंह मारते दिखे। इससे निकले वाली दुर्गंध से आसपास के दुकानदार और रेहड़ी चालक परेशान होते रहे।
विज्ञापन

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बलबीर रोहिल्ला ने कहा कि जहां-जहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने निरीक्षण किया था वहां सफाई करा दी गई है। जहां गंदगी मिलेगी उसे भी साफ करा दिया जाएगा। शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें