फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से सेवानिवृत्त मैनेजर के घर से चार तोले सोना व डेढ़ लाख रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ैंक से सेवानिवृत्त मैनेजर अपनी पत्नी के साथ इलाज के लिए चंडीगढ़ गए हुए थे। पीछे से चोर उनके घर का ताला तोड़कर चार तोले सोना और डेढ़ लाख रुपये चुरा ले गए। नौकरानी ने मामले की सूचना दंपति को दी। दंपति ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित कराए। फिलहाल पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक से सेवानिवृत्त सुदर्शन कुमार वासी मकान नंबर 810 सेक्टर-13 ने बताया कि पिछले महीने 24 जुलाई को वह अपनी पत्नी प्रेम कुमारी के साथ इलाज कराने के लिए घर का ताला लगाकर अपनी बेटी निशी कमल के पास चंडीगढ़ गए थे। तब से वह बेटी के पास ही ठहरे हुए थे। पीछे उनके घर पर नौकरानी बाहर बरामदे की साफ सफाई करके चली जाती थी। 16 अगस्त शाम करीब 6 बजे नौकरानी ने उन्हें फोन पर सूचना दी कि उनके घर के ताले टूटे हुए हैं। सूचना पाकर वह अपनी पत्नी के साथ घर पर पहुंचे, जहां उन्होंने घर की जांच की।
चोर घर का ताला तोड़कर अलमारी से करीब चार तोले सोना एक अंगूठी, एक जोड़ा टॉप्स, गिन्नी, सोने की चेन और करीब डेढ़ लाख रुपये चुरा ले गए थे, जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाई तथा फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित कराए। उधर, सिटी थाना इंचार्ज देवेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। शीघ्र ही केस को ट्रेस कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें