फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से मिला बुजुर्ग का सड़ा-गला शव

विज्ञापन
मृतक के परिजन से पूछताछ करता पुलिसकर्मी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। अंचला चौक के पास एक घर से 60 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद हुआ। शव गल-सड़ चुका था। आसपास दुर्गंध फैलने पर लोगों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर कृष्ण गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा दरवाजे तोड़कर घर में प्रवेश किया। देखने में शव 15-20 दिन पुराना लगा रहा था।
मृतक की शिनाख्त अश्वनी कुमार के रूप में हुई। वे अकेले ही अपने घर में रहते थे। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर तथ्य एकत्रित कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दिनेश कुमार ने बताया कि उनके बड़े भाई अश्वनी की शादी नहीं हुई थी। करीब 20 साल से वह उनसे अलग अपने मकान में रहते थे। अपनी बचत से ही वह अपना गुजर-बसर कर रहे थे।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से उनको किसी ने भी देखा नहीं था। वहीं आस पड़ोस में कई दिनों दुर्गंध आ रही थी। लोग समझ रहे थे कि आसपास कहीं कोई जानवर मरा पड़ा हुआ है और उससे दुर्गंध आ रही है, मगर दुर्गंध लगातार बढ़ती जा रही थी। उधर, कई दिनों से अश्वनी कुमार भी घर से बाहर नहीं निकले थे तो लोगों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच से पता चला कि अश्वनी के घर से दुर्गंध आ रही और कोई दरवाजा भी खोल रहा है। इस पर पुलिस घर के दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो पुलिस को रसोई से अश्वनी का गला-सड़ा शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना कृष्णा गेट प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच से लग रहा है कि अश्वनी की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है, क्योंकि शव रसोई में स्लैब के सहारे पड़ा हुआ था। मौके से फोरेंसिक टीम को बुलाकर भी साक्ष्य एकत्रित कराए गए हैं। इत्तेफाकिया रपट दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा। उसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें