फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेख चेहली मकबरा देखने वालों की संख्या घटी

विज्ञापन
शेख चेहली का मकबरा। - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। हरियाणा का ताजमहल कहे जाने वाले शेख चेहली मकबरा को देखने आने वाले पर्यटकों की संख्या कम होती जा रही है। कोरोना संक्रमण थमने के बाद से इस ऐतिहासिक मकबरे को फिर खोला गया। आर्कियोलॉजी सर्वे ऑफ इंडिया की ओर से ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य किए जाने के कारण दर्शकों की संख्या कम हो गई। मकबरा देखने की चाह में रोजाना 500 से अधिक लोग दूरदराज से पहुंचते हैं, नई व्यवस्था के कारण इसके आधे लोग ही इस ऐतिहासिक धरोहर का अवलोकन कर पा रहे हैं।
पंजीकरण प्रक्रिया जटिल होने के कारण पर्यटक मकबरा देखने से वंचित रह रहे हैं। पहले विभाग की ओर से पंजीकरण प्रक्रिया नहीं थी, बल्कि बूथ से टिकट खरीदकर लोग मकबरे का अवलोकन करते थे। इस प्रक्रिया के बंद होने का असर पर्यटकों की संख्या पर पड़ रहा है। कोरोना से पहले रोजाना 500 से अधिक और त्योहारी व गीता महोत्सव में इससे तीन गुना पर्यटक मकबरा देखने पहुंचते थे। कोरोना के बाद यह संख्या 300 के आसपास रह गई है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के कारण शेख चेहली मकबरा बंद कर दिया गया था। करीब दो साल के मकबरे को दोबारा पर्यटकों के लिए खोला गया तो टिकट को ऑनलाइन कर दिया गया। गुहला-चीका (कैथल) से परिवार के साथ आई सुरजीत कौर ने बताया कि वह लोग विशेष तौर पर शेख चेहली का मकबरा देखने आए थे। यहां आकर जानकारी मिली कि मकबरे की टिकट ऑनलाइन खरीदनी होगी। टिकट का भुगतान भी ऑनलाइन ही करना पड़ेगा, वे लोग ऑनलाइन भुगतान करने में असमर्थ हैं, क्योंकि वे ऐसी किसी एप का इस्तेमाल नहीं करते हैं। इसके अलावा टिकट का पंजीकरण कराने की प्रक्रिया काफी जटिल है। वहीं विभाग की ओर से पंजीकरण के लिए कोई बूथ और कर्मचारी भी नियुक्त नहीं किया है।
विभाग की तरफ से नहीं कोई सुविधा उपलब्ध
टिकट की ऑनलाइन खरीदारी के लिए विभाग की ओर से कोई सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है। विभाग की ओर से टिकट बूथ के पास मात्र एक स्कैनर रखा गया, जिसे स्कैन करके टिकट खरीदने के लिए पंजीकरण करना पड़ता है। यह प्रक्रिया भी कोई आसान नहीं है। ऑनलाइन पंजीकरण होने के बाद बूथ में तैनात कर्मी पंजीकरण की जानकारी को पर्यटक की आईडी के साथ रजिस्टर में दर्ज करता है।
विज्ञापन

ऑनलाइन टिकट का मामला आला अधिकारियों की जानकारी में डाला गया है। अधिकारियों के साथ बातचीत की जा रही है। शीघ्र ही समस्या का निवारण किया जाएगा। - अनुराग लोचब, प्रभारी शेख चेहली मकबरा

शेख चेहली का मकबरा देखने के लिए ऑनलाइन टिकट पंजीकरण करते पयर्टक। संवाद- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें