फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने बेटी रानी, नवजोत व नवनीत की आरती उतार व तिलक कर परंपरा अनुसार कराया गृह प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक में महिला हॉकी टीम को एक मुकाम तक ले जाने वाली शाहाबाद की बेटी एवं भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल अपनी टीम की साथी नवनीत और नवजोत कौर के साथ शाहबाद पहुंची। यहां पहुंचने पर तीनों खिलाड़ियों का परिजनों और चहेतों ने जबरदस्त स्वागत किया।
विज्ञापन

घर पहुंचने पर कप्तान रानी रामपाल का परंपरा अनुसार गृह प्रवेश कराया गया। शाहाबाद के विधायक रामकरण काला भी बेटियों के स्वागत के लिए पहुंचे। मंगलवार देर शाम भारतीय हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल और टीम की साथी नवनीत और नवजोत के शाहबाद में आगमन का अहसास ढोल के शोर के साथ हुआ।
तीनों खिलाड़ी खुले वाहन में सवार होकर सबसे पहले कप्तान रानी रामपाल के न्यू मॉडल टाउन निवास की तरफ रवाना हुए। इस दौरान जगह-जगह लोगों और प्रशंसकों ने पुष्प वर्षा करके खिलाड़ियों का स्वागत किया। इन तीनों खिलाड़ियों के चेहरे पर पूरे विश्व में महिला हॉकी के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचने की चमक स्पष्ट दिखाई दे रही थी। जब तीनों खिलाड़ी रानी रामपाल के निवास पर पहुंचे तो यहां पर मल्टी आर्ट के कलाकारों व क्षेत्रिय निदेशक नागेंद्र ने तिलक करके खिलाड़ियों का स्वागत किया। इसके साथ ही विधायक रामकरण काला, डीएसओ बलबीर सिंह, डीआईपीआरओ डॉ. नरेन्द्र सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
विज्ञापन

इसके उपरांत रानी रामपाल के साथ-साथ नवजोत और नवनीत का भी पिता रामपाल ने नोटों की माला पहनाकर और मां राममूर्ति, सुनीता देवी, देवी रानी के साथ-साथ अन्य महिलाओं ने आरती उतार व तिलक करके परंपरा अनुसार गृह प्रवेश कराया। घर पहुंचने पर उसके लिए घर में स्पेशल आलू की चटनी भी बनाई गई। यहां पर कुछ देर रुकने के बाद तीनों खिलाड़ी ओलंपियन नवजोत कौर के निवास पर पहुंचे, यहां पर पिता सतनाम सिंह, मां मनजीत कौर के साथ-साथ सैकड़ों प्रशंसकों ने स्वागत किया। नवनीत के निवास पर पिता बूटा सिंह और मां जसविंद्र कौर के साथ-साथ अन्य सैकड़ों लोगों ने तीनों खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद तीनों खिलाड़ी बराड़ा रोड पर स्थित शहीद उधम सिंह मैमोरियल सोसायटी में पहुंचे, यहां पहुंचने पर प्रधान अमनदीप सिंह कांबोज, कोषाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, सुबेग सिंह, सुखविंद्र सिंह, हरपाल सिंह, डॉ. मंगल सिंह, आरती सिंह, सुरेंद्र छिंदा, हरजिन्द्र सिंह, विकास पंडित के साथ-साथ विधायक रामकरण काला ने तीनों खिलाड़ियों को सरोपा पहनाकर व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें