फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हास्य कलाकारों ने गुदगुदाया, दर्शकों के चेहरे पर आई मुस्कान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिंदगी में हंसना बेहद जरूरी है। आज के तनावग्रस्त जीवन में हंसी के लिए भी समय निकाल पाना अधिकतर लोगों के लिए मुश्किल हो जाता है। ऐसे में हरियाणा कला परिषद ने लोगों को हंसाने और गुदगुदाने के लिए कलाकीर्ति भवन में हंसी ठट्ठा नाइट का आयोजन किया। इस दौरान हरियाणा के हास्य कलाकारों ने हास्य-व्यंग्यों से सभी को हंसने पर मजबूर कर दिया। हंसने के साथ ही उनके चेहरे पर मुस्कान भी दिखाई दी। इस अवसर पर चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के युवा कल्याण विभाग के अतिरिक्त निदेशक व सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार मनीष जांगड़ा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। वहीं आस्ट्रेलिया में तिरंगे की शान बचाने के लिए जेल में रहने वाले विशाल जूड विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर हास्य कलाकार युसूफ भारद्वाज, मास्टर महेंद्र, आलोक भदौरिया, अशोक बरौदा तथा महाबीर गुड्डू ने अपनी प्रस्तुति दी। हरियाणा कला परिषद के निदेशक संजय भसीन ने कहा कि आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसी के पल निकालना आसान नहीं है। उन्हीं पलों को जुटाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मंच का संचालन विकास शर्मा ने किया। कार्यक्रम में जहां कलाकारों ने अपने हास्य व्यंग्यों से लोगों का गुदगुदाया वहीं एक-दूसरे पर कसी जा रही फब्तियां भी लोगों को हंसने पर मजबूर कर रही थी। चुटकुलों के साथ साथ कविता पाठ करके भी कलाकारों ने लोगों को जागरूक किया। मंच संचालन कर रहे महाबीर गुड्डू ने भी अपने गीत और चुटकुलों से समा बांध दिया। इस अवसर पर हरियाणा कला परिषद के अतिरिक्त निदेशक और मुख्यमंत्री के ओएसडी गजेंद्र फौगाट ने आस्ट्रेलिया से भारत पहुंचे विशाल जूड का अभिनंदन किया और पगड़ी पहनाई। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को हरियाणा कला परिषद की ओर से स्मृति चिह्न भेंट किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें