फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस साल में शहर को मिला एक डाकघर

विज्ञापन
विज्ञापन
2011 के बाद दस साल में शहर को मात्र एक डाकघर ही मिल सका है। ये डाकघर 2013 में सेक्टर 13 में खोला गया। अब शहर में मात्र नौ डाकघर होने से सेक्टरों में बसे लोगों को अपने काम के लिए भटकना पड़ता है। विभाग के नियमानुसार तीन किलोमीटर के दायरे में एक डाकघर होना चाहिए, लेकिन शहर में ये नियम कहीं नजर नहीं आ रहा। वहीं सेक्टर 5 में कोई डाकघर न होने की वजह से लोगों को दूर-दराज के डाकघरों का रुख करना पड़ रहा है। बता दें कि वर्ष 2011 में शहर में आठ डाकघर थे।
विज्ञापन

सेक्टर 5 में रहने वाले लोगों ने कई बार डाक विभाग से सेक्टर में डाकघर खोलने की मांग की गई, लेकिन वहां अब तक कोई डाकघर नहीं खोला गया। अधिकारियों की ओर से यह जवाब दे दिया जाता है कि तीन किलोमीटर के दायरे की शर्त के अनुसार आपके इलाके में सेक्टर 03 और 05 के बीच ज्यूडिशियल कांप्लेक्स में डाकघर बनाया गया है। इस वजह से यहां कोई डाकघर नहीं खोला जा सकता। हालांकि सेक्टर 5 में एक फ्रेंचाइजी खुल जाने से उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिली है, लेकिन यह नाकाफी है।
बता दें कि ऐसे इलाके जहां डाकघर नहीं खोला जा सकता वहां कोई भी व्यक्ति फ्रैंचाइजी ले सकता है, जिसके तहत डाक विभाग में होने वाले अधिकतर काम फ्रैंचाइजी पर ही किए जा सकते हैं। यहां उपभोक्ताओं को कोई अलग चार्ज नहीं देना होता। फ्रेंचाइजी लेने वाले को डाक विभाग कमीशन देता है। चूंकि यहां मात्र एक कर्मचारी ही काम करता है तो फ्रेंचाइजी से डाकघर की कमी पूरी नहीं की जा सकती।
विज्ञापन

बॉक्स
ये हैं शहर में डाकघर
स्थान कर्मचारियों की संख्या
रेलवे रोड पर स्थित प्रधान डाकघर 23
केयू में एसबीआई बैंक के पास बना डाकघर 05
पिपली में राजकीय विद्यालय के पास 03
सेक्टर 3 में 2013 में खोला गया डाकघर 01
ज्यूडिशियल कांप्लेक्स के पास 02
मोहन नगर में कुमार स्वीट हाउस के पास 02
बिरला मंदिर के सामने स्थित डाकघर 01
थानेसर स्थित गौशाला बाजार में 03
एनआईटी मार्केट में स्थित डाकघर 01
बॉक्स
तीन किलोमीटर के दायरे में एक डाकघर जरूरी: ताराचंद
विभाग के निर्देशानुसार 2013 में नया डाकघर खोला गया था। सेक्टर 5 में लोगों की डिमांड पर वहां एक डाक फ्रेंचाइजी खोली गई। उपभोक्ताओं की सुविधाओं के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

ताराचंद, डाक अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें