फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोरी के तीन आरोपी चार बाइक के साथ काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने बाइक चोरी करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बकाली निवासी विशाल, रोहित व कप्तान के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अन्य तीन जगह से बाइक चोरी करने की वारदात भी कबूल की है। पुलिस ने आरोपी वासी बकाली के कब्जे से चोरी की चार बाइक बरामद करके आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने बताया कि 1 दिसंबर को बपदा की गीता कॉलोनी निवासी कर्मवीर ने थाना लाडवा पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह 27 नवंबर को बाइक पर इंद्री रोड पर एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। यहां पर वह बाइक को पार्किंग में खड़ा करके पैलेस में चला गया था। जब वह वापस आया तो बाइक वहां नहीं थी। शिकायत पर थाना लाडवा में मामला दर्ज करके पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। मामले की जांच के बाद पुलिस ने गुप्त सूचना पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करके उनसे पूछताछ की तो आरोपियों ने तीन अन्य जगह से बाइक चोरी करने की वारदात भी कबूल कर ली। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की चार बाइक भी बरामद कर ली। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें