कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग प्लानिंग और मॉनिटरिंग सेल की ओर से लैब अटेंडेंट के लिए आयोजित रिफ्रेशर कोर्स दूसरे दिन भी जारी रहा। मुख्य वक्ता डीन इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी एवं संस्थान के निदेशक प्रो. सुनील ढींगरा ने कहा कि है तमाम तकनीकी कर्मचारियों के लिए बेहतरीन मौका है। इस बेहतरीन मौके का फायदा उठाने के लिए जो भी प्रयोगात्मक कार्य प्रशिक्षण के दौरान करवाया जाता है। उसमें सभी प्रतिभागियों को रुचि लेनी चाहिए।
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के तकनीकी सहायक रामकुमार ने लैब अटेंडेंट को प्रयोगशालाओं का बारीकी से अध्ययन करवाया व विभिन्न प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में प्रयोग होने वाले विभिन्न प्रकार के उपकरणों के जानकारी प्रदान की। इस मौके पर सबसे पहले उन्होंने अग्निशमन यंत्र की जानकारी दी ताकि अचानक शार्ट सर्किट होने पर आग को काबू करने के लिए प्रत्येक प्रयोगशाला में अग्निशमन यंत्र का होना आवश्यक बताया।
रसायन विभाग से तकनीकी सहायक अभिनव जोशी ने प्रयोगशाला में होने वाले खतरनाक केमिकल के प्रयोग उनको प्रयोग करने की विधि अवगत कराया। बायोटेक्नोलॉजी विभाग इंजीनियरिंग विभाग से तकनीकी सहायक अनुजा तोमर ने विभिन्न प्रकार के पौधों के टिशू कल्चर के बारे में अवगत करवाकर लैब में बरती जाने वाली सावधानियां बताई। उन्होंने इस मौके पर दूध में यूरिया या अन्य केमिकल की उपस्थिति की जानकारी को प्रयोगात्मक तरीके से अध्ययन करवाया।