फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थी आज से करेंगे क्रमिक अनशन

विज्ञापन
धरने पर बैठे विद्यार्थियों को संबोधित करते आम आदमी पार्टी नेता सुखबीर चहल। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। मांगों के समर्थन में श्रीकृष्णा राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज के विद्यार्थियों का धरना-प्रदर्शन मंगलवार को15वें दिन भी जारी रहा। बुधवार से चार विद्यार्थी क्रमिक अनशन पर बैठेंगे, जिसमें जितेश, सोनम, अंशु व गौरव शामिल होंगे। वहीं धरने में अब रात को छात्राएं भी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के संगठन मंत्री सुखबीर चहल मंगलवार को विद्यार्थियों को समर्थन देने के लिए पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह विद्यार्थियों की मांगों को पूरा करने के लिए अथक प्रयास करेंगे। पार्टी के माध्यम से भी विद्यार्थियों की मांगों को सरकार तक पहुंचाया जाएगा। विद्यार्थियों का कहना है कि जब तक आयुष विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक वे अनशन पर बैठे रहेंगे। गौरतलब है कि विद्यार्थी पिछले 15 दिन से एमबीबीएस विद्यार्थियों के समान इंटर्नशिप भत्ता, स्नातकोत्तर विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति बढ़ाने सहित अन्य लंबित मांगों के समर्थन में आंदोलनरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें