संवाद न्यूज एजेंसी
इस्माईलाबाद। राजकीय महाविद्यालय चम्मू कलां में मंगलवार को द्वितीय एथलीट मीट का आयोजन किया गया। मीट में 100 मीटर दौड़, लॉन्ग जंप, हाई जंप, थ्री लेग दौड़, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो आदि प्रतियोगिताओं विद्यार्थियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि के रूप में शाहाबाद से विधायक रामकरण काला ने हिस्सा लिया। लड़कों की 100 मीटर दौड़ में रज्जाक अली ने प्रथम, विजय ने द्वितीय और गुरपाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में मुस्कान ने प्रथम, काजल ने द्वितीय और सिमरनजीत कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़को की थ्री लेग रेस में विजय और योगेश ने प्रथम, रज्जाक अली और अनमोल ने द्वितीय तथा साहिल और शिव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
लड़कियों की थ्री लेग रेस में रीना और कोमल ने प्रथम, नवजीत और प्रियंका ने द्वितीय तथा गुरदीप कौर और श्वेता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाड़ियों को मुख्यातिथि ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। महाविद्यालय की प्राचार्य व स्टाफ ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। आयोजन प्रोफेसर कुलदीप कुमार की देखरेख में किया गया। संचालन प्रोफेसर रजत कुमार ने किया। इस अवसर पर प्रोफेसर विमल, रवि, ललिता, महक सिंगला, ममतेश आदि मौजूद रहे।