फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी देगी 45 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में भले ही हरियाणा के विद्यार्थियों की संख्या सात फीसदी है, लेकिन न केवल खेल, बल्कि रिसर्च, प्लेसमेंट और स्टार्टअप के क्षेत्र में शानदार उपलब्धियां हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी द्वारा अभी तक हासिल किए गए 133 में से 72 मेडल हरियाणा के खिलाड़ियों के नाम है। इनमें चार इंटरनेशनल, 21 नेशनल और 47 इंटर यूनिवर्सिटी शामिल हैं। हरियाणवी खिलाड़ियों ने जहां 60 फीसदी पदकों पर कब्जा किया है, वहीं 16 फीसदी नौकरियां हासिल करके अपनी अलग पहचान बनाई है। यह जानकारी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के प्रो चांसलर डॉ. आरएस बावा ने दी।
विज्ञापन

दरअसल, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के प्रो चांसलर डॉ. आरएस बावा ने शुक्रवार को शहर के एक निजी होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में सीयूसीईटी-2022 प्रवेश परीक्षा का शुभारंभ किया और कहा कि वे हरियाणा के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन देखते हुए खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। डॉ. बावा ने बताया कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के छात्रों और शिक्षकों ने इंजीनियरिंग, आईटी, एग्रीकल्चर, साइंस और हेल्थ के क्षेत्र में 1300 से अधिक पेटेंट दायर किए हैं। इनमें से 76 पेटेंट हरियाणा के विद्यार्थियों द्वारा फाइल किए हैं।
बावा ने कहा कि आर्थिक समस्याओं के कारण अक्सर योग्य छात्रों को शिक्षा और करियर के उचित अवसर नहीं मिल पाते हैं, इसलिए इसी समस्या के समाधान के लिए चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी द्वारा सीयूसीईटी-2022 प्रवेश परीक्षा के तहत 45 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप की घोषणा की है। विद्यार्थियों को 100 प्रतिशत तक की स्कॉलरशिप दी जाएगी। बताया कि अपनी स्थापना के बाद से उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद करने के उद्देश्य से 63 हजार से अधिक विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप प्रदान की है। उन्होंने बताया कि इंजीनियरिंग, एमबीए, लॉ, फार्मेसी और एग्रीकल्चर कोर्स में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के लिए यह परीक्षा देना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

डॉ. बावा ने कहा कि यूनिवर्सिटी द्वारा जीते गए कुल मेडल में 60 फीसदी पदक हरियाणा के विद्यार्थियों की देन है। सत्र 2019-20 के दौरान यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों ने 46 गोल्ड, 38 सिल्वर और 49 ब्रांज मेडल सहित कुल 133 मेडल यूनिवर्सिटी के नाम किए हैं, जिनमें से 72 मेडल हरियाणा के छात्रों ने हासिल किए। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यूनिवर्सिटी द्वारा कुल 9 मेडल हासिल किए गए हैं, इनमें से 4 मेडल, राष्ट्रीय स्तर पर 31 में से 21 और एआईआईयू चैंपियनशिप में 93 में से 47 मेडल हरियाणा के होनहार खिलाड़ियों ने हासिल किए हैं। उन्होंने कहा कि रोहतक की शशि चोपड़ा ने कजाकिस्तान और बुल्गारिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में अपने शानदार प्रदर्शन से 2 गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल जीतकर भारत को गौरवान्वित किया, जबकि हिसार की सोनिया ने साल 2020 में पेनकैक सिलाट में 3 गोल्ड और 3 सिल्वर मेडल जीते हैं।
डॉ. बावा ने कहा कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी कैंपस प्लेसमेंट के दौरान नौकरी पाने वाला हर छठा छात्र हरियाणा से है। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पिछली कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में, कुल 7412 छात्रों को 757 मल्टीनेशनल कंपनियों से नौकरी के ऑफर मिले, जिनमें से 1140 छात्र हरियाणा के हैं, जो कि कुल कैंपस प्लेसमेंट का 16 फीसदी है।
अंबाला से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की छात्रा दिव्यांशी ने प्ले सिंपल गेम्स, एमडॉक्स, कॉग्निजेंट, विप्रो और टीसीएस वेव जैसी टॉप कंपनियों से 5 प्लेसमेंट ऑफर हासिल करने में कामयाबी हासिल की, जबकि गुरुग्राम से सीएसई के छात्र विशाल को हेक्सावेयर, अमेजन, इंफोसिस, कैपजेमिनी और डैफोडिल सॉफ्टवेयर ने 5 प्लेसमेंट ऑफर दिए। उन्होंने कहा कि कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान नौकरी पाने वाले हरियाणा के 1140 छात्रों में से 380 लड़कियां यानी 33 प्रतिशत संख्या लड़कियों की है।
बताया कि साल 2018-19 के दौरान ऑफिस ऑफ दी कंट्रोलर जनरल ऑफ पेटेंट डिजाइन एंड ट्रेड मार्क्स, भारत सरकार के आंकड़ों के अनुसार देशभर में सबसे अधिक पेटेंट फाइल करके चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (एकल संस्थान के रूप में) ने पहला स्थान हासिल किया। कहा कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी द्वारा शुरू किए गए 108 स्टार्टअप में से 23 स्टार्टअप हरियाणा के विद्यार्थियों ने स्थापित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें