फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ियों को गुर सिखाएंगे खेल कोटे के कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में नए खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए खेल कोटे के अंतर्गत नौकरी पाने वाले खिलाड़ी अब मैदान पर पसीना बहाते नजर आएंगे। खेल विभाग ने खेल कोटे के तहत दूसरे महकमों में कार्यरत कर्मियों को डेपुटेशन पर बुलाने का फैसला लिया है। इसके साथ ही 24 जूनियर कोच को मैदान पर उतारा जाएगा तथा 66 नए कोच की जल्द भर्ती होगी। यह बात खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। संदीप सिंह ने कहा कि ओलंपिक में हरियाणा के खिलाड़ियों के शानदार जलवे के बाद युवाओं व खिलाड़ियों का खेलों के प्रति रुझान बढ़ रहा है। खिलाड़ी खेल में पूरी पारंगत हासिल करें, इसको लेकर खेल महकमे ने नए कोचों की भर्ती करने की कवायद शुरू की है तो साथ ही खेल कोटे के अंतर्गत दूसरे महकमों में नौकरी पर लगे खिलाड़ियों को डेपुटेशन पर बुलाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। उन्हें बतौर प्रशिक्षक खेल मैदान में उतारा जाएगा, ताकि वे खिलाड़ियों को खेल का हर गुर सीखा सकें। खासकर पुलिस महकमे के कांस्टेबल व अन्य पदों पर कार्यरत कर्मियों को बुलाया जाएगा, क्योंकि इनमें ज्यादातर खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल कर चुके हैं।
विज्ञापन

हरियाणा पहली बार राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा। फरवरी में खेलो इंडिया का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि खेलों इंडिया के आयोजन को शानदार व यादगार बनाने में खेल महकमा पूरी तन्मयता के साथ जुटा हुआ है। जल्द ही खेल मंत्री अनुराग ठाकुर हरियाणा का दौर कर तैयारियों का जायजा लेंगे। हालांकि खाने व ठहरने से संबंधित तमाम बंदोबस्त अंतिम चरण में हैं और जल्द ही जर्सी की लॉन्चिंग होगी। हरियाणा की खेल नीति देश भर में रोल मॉडल बन चुकी है। गुजरात व बिहार के खेल मंत्रालय के अधिकारी प्रदेश का दौरा कर खेल नीति को देख चुके हैं। वहीं कर्नाटक के खेल मंत्री भी जल्द ही हरियाणा का दौरा करेंगे। इसके साथ ही खेलो इंडिया की तैयारियां जोरों पर चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें