फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबॉल प्रतियोगिता में रत्तुवाला की टीम विजेता

विज्ञापन
गांव संघोर में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भिड़ते खिलाड़ी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। ऑर्गेनाइजेशन फॉर सोशल एंड कल्चरल अवेयरनेस (ओस्का) की ओर से गांव संघोर स्थित संगवान अकादमी में डे-नाइट वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से 20 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच में रत्तुवाला और सोल्जर्स सढोरा की टीम पहुंची। रात 2:30 बजे तक चले रोमांचक फाइनल मुकाबले में रत्तुवाला वाला की टीम ने सोल्जर्स सढोरा की टीम को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
ओस्का की ओर से दोनों टीमों को ट्रॉफी और इनाम देकर सम्मानित किया गया। वहीं निर्णायक रविंदर और अन्य कोच को भी सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रोफेसर डॉ. जसबीर द्वारा किया गया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से परिचय किया और उन्हें आत्मविश्वास से खेलने की सलाह दी। इसके बाद सांगवान अकादेमी के कोच अनिल सांगवान ने सभी खिलाड़ियों व टीमों का पंजीकरण किया और उन्हें प्रतियोगिता के नियमों के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सभी टीमों ने खेलना आरंभ किया। टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। शाम को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी से उमेश चानना और सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल भी मुकाबला देखने के लिए पहुंचे। मास्टर रविंदर ने निर्णायक की भूमिका निभाई। उमेश चानना ने कहा कि खिलाड़ियों को हार जीत की चिंता किए बगैर खेलना चाहिए, क्योंकि हार व जीत दोनों हमारे जीवन का एक हिस्सा हैं इन्हें स्वीकार करना चाहिए। डॉ. धर्मपाल ने कहा कि हमें हमेशा खेलों के साथ जुड़े रहना चाहिए। इससे हमारा शरीर और दिमाग स्वस्थ रहता है। ओस्का के पदाधिकारी डॉ. प्रवेश व अशोक ने उमेश चानना और डॉ. धर्मपाल को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें