फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra: पेट्रोल पंप पर अचानक रुका राहुल गांधी का काफिला, फिर दिल्ली के लिए हुए रवाना

Thu, 25 May 2023 04:10 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में एक पेट्रोल पंप पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का काफिला अचानक रुक गया। जहां गाड़ियों में पेट्रोल भरवाया गया और इसके बाद काफिला दिल्ली की ओर रवाना हो गया। काफिले की रोकने की सूचना पर शाहबाद से जो भी मौके पर पहुंचे उस दौरान उनकी किसी के साथ मुलाकात नहीं होने दी गई।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी हिमाचल प्रदेश से दिल्ली की ओर रवाना हुए थे, जिस दौरान वह नेशनल हाईवे पर स्थित शाहाबाद में एक पेट्रोल पंप पर अचानक रुक गए जहां गाड़ियों में पेट्रोल भरवाया गया और इसके बाद काफिला दिल्ली की ओर रवाना हो गया। दोपहर बाद करीब 3:30 राहुल गांधी का काफिला अमन होटल के पास स्थित पेट्रोल पंप पर रुका, जहां सुरक्षाबलों ने उनके आसपास घेरा बना लिया।

विज्ञापन


पांच मिनट के लिए रुका राहुल गांधी का काफिला
हालांकि इस दौरान प्रेम सिंह इंदा खेड़ी जसवीर सिंह सहित कई कार्यकर्ता उनसे मिलने पहुंचे। कोई मुलाकात नहीं हो पाई और लगभग 5 मिनट के बाद ही राहुल गांधी का काफिला दिल्ली की ओर रवाना हो गया। काफिले की रोकने की सूचना पर शाहबाद से जो भी मौके पर पहुंचे उस दौरान उनकी किसी के साथ मुलाकात नहीं होने दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें