फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रश्न कुछ, विकल्प कुछ, असमंजस में पड़े अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरुष सिपाही पद की दूसरे दिन हुई लिखित परीक्षा में भी हरियाणा सामान्य ज्ञान के एक-दो प्रश्न ही पूछे गए। इसके अलावा रीजनिंग और विज्ञान के कठिन प्रश्न देखकर अभ्यर्थी का माथा ठनक गया। 12वीं पास योग्यता के आधार पर निकाली गई इस भर्ती में परीक्षा देने पहुंचे स्नातक व स्नातकोत्तर उत्तीर्ण अभ्यर्थी सवालों को देख दंग रह गए। यही नहीं, प्रश्न पत्र में सवाल कुछ और विकल्प कुछ देख अभ्यर्थी संशय में पड़ गए। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने कहा कि हिंदी भाषी देश में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग हिंदी भाषा में अच्छे से प्रश्नों को स्पष्ट नहीं कर पाया कि आखिर वह क्या पूछना चाहता है ? बताया कि सुबह के सत्र में प्रश्न हाई-टेक और अल्ट्रा मॉडर्न सजावटी मछली हैचरी उत्तर भारत में एकमात्र परियोजना किस सरकार द्वारा प्रायोजित है ? पूछा गया, जबकि विकल्प में सोनीपत, चंडीगढ़, झज्जर और नूंह दिए।
विज्ञापन

परीक्षा में हरियाणा सामान्य ज्ञान को छोड़ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सामान्य ज्ञान, गणित, रीजनिंग और विज्ञान अन्य विषयों से संबंधित विषयों के सवाल हल कर पाना चुनौती बन गया। दूर-दराज से परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थी निराश दिखाई दिए। परीक्षार्थियों का कहना है कि हरियाणा सरकार और एचएसएससी युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।
जानकारी के अनुसार सोमवार को सुबह के सत्र में थानेसर, पिहोवा व शाहाबाद सहित कुल 60 सेंटरों पर परीक्षा संपन्न हुई। सुबह के सत्र में 16 हजार 600 परीक्षार्थियों में से 6 हजार 832 ने परीक्षा दी और 9768 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे है। इसके अलावा शाम के सत्र में 16 हजार 600 में से 6 हजार 841 ने परीक्षा दी, जबकि 9 हजार 759 अनुपस्थित रहे। उधर, उपायुक्त मुकुल कुमार व पुलिस अधीक्षक धीरज कुमार सेतिया ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर किए गए कड़े सुरक्षा प्रबंध का जायजा लिया और अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों पर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उपायुक्त मुकुल कुमार ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों के लिए सरकार की हिदायतों के अनुसार तमाम सुविधाओं का प्रबंध किया गया है, ताकि परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके अलावा परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकल रहित संपन्न कराने के लिए पर्याप्त संख्या में अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। उपायुक्त ने सभी सेंटरों में अधिकारियों की हाजिरी को जांचा और नियमानुसार सेंटरों में व्यवस्था का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

प्रवीण ने बताया कि परीक्षा में हरियाणा सामान्य ज्ञान से मात्र दो प्रश्न पूछे गए थे। 5 से 6 प्रश्न कंप्यूटर के पूछे गए थे। विज्ञान के प्रश्न भी काफी मुश्किल आए। इसके अलावा रीजनिंग को हल करने में काफी समय लगा। परीक्षा में इतने मुश्किल प्रश्न पूछे जाएंगे उन्होंने ऐसा नहीं सोचा था। रविवार को हुई सिपाही की परीक्षा की तरह सोमवार की परीक्षा में भी हरियाणा से संबंधित प्रश्नों की कमी दिखी।
सिपाही परीक्षा देने आए अंकुश ने बताया कि परीक्षा का पैटर्न देखकर उन्हें पूरा विश्वास हो गया है कि हरियाणा सरकार व एचएसएससी युवाओं के साथ छल कर रही है। अंग्रेजी विषय के आठ प्रश्न आए थे, जबकि हरियाणा सामान्य ज्ञान में से सिर्फ दो प्रश्न आए। सामान्य परीक्षाओं में हरियाणा से संबंधित करीब 30 से 35 प्रश्न पूछे जाते हैं, लेकिन पुरुष सिपाही परीक्षाओं में ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें